हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: cycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Land for Job: तेजस्वी यादव की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने एक बार फिर पूछताछ के लिए बुलाया

विज्ञापन
राबड़ी के आवास पर राजद विधायकों की हुई बैठक।

Land for Job: ED ने कल यानी 11 अप्रैल को बिहार के उपमुख्यमंत्री और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी ने लैंड फॉर जॉब के मामले में एक बार फिर तेजस्वी को दिल्ली स्थित मुख्यालय में बुलाया है। इससे पहले तेजस्वी यादव इसी मामले में 25 मार्च को सीबीआई के सामने पेश हुए थे।

तेजस्वी यादव सीबीआई के समन के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट गए थे। कोर्ट ने उन्हें 25 मार्च को सीबीआई के सामने पेश होने का निर्देश दिया था। हालांकि CBI ने तेजस्वी को इस बात का आश्वासन दिया था कि वह उन्हें गिरफ्तार नहीं करेगी। हालांकि माना जा रहा है कि इस मामले में तेजस्वी से लंबी पूछताछ हो सकती है। ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में लालू यादव एवं उनके परिवार के अन्य सदस्यों से कई बार पूछताछ हो चुकी है।

और पढ़िए – Land for Job: रेड के बाद तेजस्वी का तंज, बोले- खबर प्लांट करवाने की बजाय पंचनामे की सूची सार्वजनिक करे भाजपा

क्या है लैंड फॉर जॉब घोटाला?

लालू यादव पर आरोप है कि यूपीए-1 सरकार में रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने पटना के 12 लोगों को ग्रुप डी में चुपके से नौकरी दी थी। नौकरी के बदले उनसे अपने परिवार के लोगों के नाम पटना में जमीनें लिखवा लीं। पूरा मामला 2004 से 2009 के बीच का है। सीबीआई को जांच में ऐसे सात केस मिले जहां उम्मीदवारों को कथित तौर पर नौकरी दी गई जब उनके परिवार के सदस्यों ने लालू प्रसाद यादव के परिवार को जमीन हस्तांतरित की। सीबीआई ने अपने आरोप पत्र में कहा कि भारतीय रेलवे के निर्धारित मानदंडों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते हुए रेलवे में नियुक्तियां की गईं।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

(https://andeglobal.org/)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें