Land For Job Scam: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नौकरी के बदले जमीन घोटाले में दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। उन्होंने सीबीआई समन के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख किया है। तेजस्वी ने हाईकोर्ट से सीबीआई के समन पर रोक लगाने की मांग की है।
बता दें कि सीबीआई ने उनसे पूछताछ के लिए समन जारी किया था। इस प्रकरण में सुनवाई कब होगी, यह अभी पता नहीं चल सका है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1636027118772527106?s=20
अब तक तीन बार सीबीआई ने दिया नोटिस
तेजस्वी यादव से पूछताछ के लिए सीबीआई अब तीन बार उन्हें नोटिस जारी कर चुकी है। पहली नोटिस चार मार्च को फिर दूसरी नोटिस 11 मार्च को जारी हुआ था। तीसरी नोटिस में उन्हें 14 मार्च को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया था। लेकिन तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे।
लालू, राबड़ी और मीसा को मिली जमानत
राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को लैंड फाॅर जाॅब्स मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती को जमानत दे दी। कोर्ट ने 50 हजार के निजी मुचलके पर तीनों को जमानत दी है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 29 मार्च को होगी।
पिछले साल सीबीआई ने दाखिल की थी चार्जशीट
कोर्ट ने 27 फरवरी को लालू की पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती समेत 14 अन्य आरोपियों को समन जारी किया था।बता दें कि सीबीआई ने रेलवे में नौकरी के बदले जमीन हड़पने के आरोपों पर मामला दर्ज किया था।
सीबीआई ने अक्टूबर 2022 में पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद, राबड़ी देवी समेत 14 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। सीबीआई ने 6 मार्च को राबड़ी देवी से पटना स्थित आवास पर 3 घंटे तक पूछताछ की थी।
यह भी पढ़ें: Tejashwi Yadav Video: मीडिया के सामने बिल्ली की आवाज क्यों निकालने लगे तेजस्वी यादव?
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
23 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
7 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
10 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
12 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines