हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लैंड फाॅर जाॅब मामले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट में 11 मार्च को पेश होने का आदेश

Lalu Yadav Family Court Summons: लैंड फाॅर जाॅब मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, हेमा यादव और तेज प्रताप यादव को 11 मार्च को पेश होने का समन दिया है। इससे पहले कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

विज्ञापन
Lalu Yadav Family Court Summons

Land for Job Scam: लैंड फाॅर जाॅब मामले में लालू यादव और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मंगलवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू परिवार को 11 मार्च को पेश होने का समन जारी किया है। इससे पहले कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था। सीबीआई इस मामले में अपनी फाइनल चार्जशीट दायर कर चुकी है। इसमें 78 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें 30 लोक सेवक भी शामिल हैं।

जनवरी 2024 में हुई थी आखिरी बार पूछताछ

सीबीआई ने बताया कि हमने कोर्ट से रेलवे बोर्ड के अधिकारी आर के महाजन के खिलाफ केस की अनुमति ली है। उनके खिलाफ गवाहों की लिस्ट तैयार है, अब कोर्ट को फैसला लेना है। इससे पहले 16 जनवरी को अदालत ने कहा कि 30 जनवरी तक महाजन के खिलाफ स्वीकृति नहीं मिलती है तो सक्षम अधिकारी को इसका स्पष्टीकरण देना होगा।

गौरतलब है कि इस मामले में ईडी ने 20 जनवरी 2024 को लालू और तेजस्वी से 10 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी। लालू यादव इस दौरान अधिकारियों से नाराज हो गए थे। उन्होंने ज्यादातर सवालों के जवाब हां और ना में दिए थे। तेजस्वी से 30 जनवरी को लगभग 11 घंटे तक पूछताछ चली थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः नीतीश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, निदेशक मंडल की नियुक्ति रद्द करने का फैसला पलटा

जानें क्या हैं लैंड फाॅर जाॅब स्कैम

सीबीआई का आरोप है कि लालू के रेल मंत्री रहते लैंड फाॅर जाॅब स्कैम हुआ था। जानकारी के अनुसार लालू के परिवार ने बिहार में 1 लाख स्क्वायर फीट से ज्यादा जमीन महज 26 लाख रुपये में हासिल कर ली। इसके लिए लालू परिवार के सदस्यों के नाम पर प्राॅपर्टी और जमीन ट्रांसफर कराई गई। जमीनों के बदले ये नौकरी मुंबई, जबलपुर, जयपुर और कोलकाता जोन में दी गई। उस समय के सर्कल रेट के अनुसार 1 लाख स्क्वायर फीट जमीन की कीमत 4.39 करोड़ रुपए थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः CM Nitish Kumar की प्रगति यात्रा, बिहार के इस जिले को मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola