हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'तेजस्वी को कैबिनेट से बर्खास्त करें नीतीश', लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में चार्जशीट दायर होने पर बोले सुशील मोदी

विज्ञापन

Land For Job Scam: भाजपा के सीनियर नेता सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव को बिहार के उपमुख्यमंत्री पद से तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। नौकरी के लिए ज़मीन घोटाला मामले में सोमवार को तेजस्वी यादव के साथ-साथ उनके माता-पिता लालू यादव और राबड़ी देवी के खिलाफ सीबीआई की ओर से आरोप पत्र दायर किया गया है। आरोप पत्र दायर होने के बाद ही सुशील मोदी ने नीतीश कुमार से तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम पद और कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग की।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सांसद मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनका रुख याद दिलाया कि वह भ्रष्टाचार पर कोई समझौता नहीं करेंगे। सुशील मोदी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव को तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए क्योंकि सीबीआई ने भ्रष्टाचार के एक मामले में उपमुख्यमंत्री के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।

सुशील मोदी ने नीतीश कुमार को चारा घोटाले की याद दिलाई

सुशील मोदी ने कहा कि मैं नीतीश कुमार को याद दिलाना चाहता हूं कि उन्होंने और उनकी पार्टी ने चारा घोटाले के संबंध में आरोप पत्र दायर होने के बाद लालू यादव को (बिहार के मुख्यमंत्री पद से) बर्खास्त करने की मांग की थी। बता दें कि CBI ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में बिहार में नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में चार्जशीट दायर की है।

चार्जशीट में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और उनके परिवार समेत कई अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। इस मामले में 18 मई को ईडी ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पूछताछ की थी। इसी मामले में सीबीआई ने भी राबड़ी देवी से पूछताछ की थी। उन्होंने इस मामले में धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज कराया था। इसी मामले में पहले ही ईडी तेजस्वी यादव और मीसा भारती से भी पूछताछ कर चुकी है।

क्या है नौकरी के बदले जमीन का घोटाला?

साल 2004 से 2009 तक लालू यादव केंद्रीय रेल मंत्री रहे थे। नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामला रेलवे भर्ती से जुड़ा है। आरोप है कि लालू यादव ने साल 2004 से 2009 तक यूपीए सरकार में रेल मंत्री रहते हुए जमीन के बदले लोगों को नौकरी दी।

आरोप के अनुसार, लालू यादव ने रेल मंत्री रहते हुए बिना विज्ञापन जारी किए रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरी के लिए कई लोगों की भर्ती की थी। इसके बदले लोगों को जमीन देनी पड़ी थी। इस मामले में सीबीआई ने लालू यादव और उनके परिवार पर केस दर्ज किया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें