ED interrogated Lalu Yadav In Land For Job Scam Case : नौकरी के बदले जमीन घोटाले मामले में बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को लंबी पूछताछ की। पटना स्थित ईडी दफ्तर से निकलने के बाद लालू प्रसाद के चेहरे पर उदासी और जुबां पर खामोशी दिखी। वे बिना कुछ बोले ही अपनी गाड़ी में बैठकर घर चले गए।
बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार गिरने के बाद जांच एजेंसी लालू प्रसाद यादव पर शिकंजा कस रही है। ईडी ने लालू को पूछताछ के लिए समन भेजा था। इसी क्रम में वे पटना स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे। इस दौरान ईडी के अधिकारियों ने लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में लालू प्रसाद यादव से 9 घंटे तक सवाल जवाब किए। पूछताछ के दौरान ईडी दफ्तर के बाहर उनकी बेटी मीसा भारती और कई विधायक मौजूद थे।
यह भी पढ़ें : Bihar Political Crisis: बिहार में कौन नहीं है पलटूराम?
ईडी के 50 से ज्यादा सवालों का लालू ने दिया जवाब
लालू से पूछताछ के दौरान ईडी दफ्तर के बाहर आरजेडी के कार्यकर्ता मौजूद थे। जांच एजेंसी के कार्यालय से निकले के बाद लालू प्रसाद के चेहरे पर उदासी थी। इस दौरान पत्रकारों ने उसने सवाल भी पूछे, लेकिन वे बिना जवाब दिए चुपचाप निकल गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईडी ने 50 से ज्यादा सवाल पूछे हैं, जिसका लालू ने जवाब दिया।
मीसा भारती ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से पूछताछ पर उनकी बेटी और सांसद मीसा भारती ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राजद नेता को डर है कि ईडी उनके पिता को गिरफ्तार कर सकती है, लेकिन एक बीमार व्यक्ति को गिरफ्तार करके उन्हें क्या मिलेगा। लोकसभा चुनाव करीब है, इसलिए वे (पीएम मोदी) डरे हुए हैं।
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
6 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
10 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
10 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
21 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines