Land For Job Case: नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में बुधवार को लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती को जमानत मिल गई। राजद सुप्रीमो, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता मीसा भारती को जमानत मिलने के बाद राजद विधायक बिहार विधानसभा में मिठाई बांटने लगे। इस दौरान विधानसभा परिसर में राजद और भाजपा विधायकों के बीच नोकझोंक की खबर सामने आई है।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, नौकरी के बदले जमीन मामले (Land For Job Case) में लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती को जमानत मिलने के बाद राजद विधायक विधानसभा परिसर में मिठाई बांटने लगे। राजद विधायकों ने परिसर में मौजूद भाजपा विधायकों को मिठाई देने की कोशिश की। इसी दौरान राजद और भाजपा विधायकों के बीच नोकझोंक हो गई।
बता दें कि बुधवार को विधानसभा परिसर में भाजपा विधायक नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे जबकि राजद विधायक मिठाई बांट रहे थे। इसी दौरान नोकझोंक की घटना सामने आई।
विजय सिन्हा बोले- राज्यपाल से मिलकर करेंगे शिकायत
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हम सभी (भाजपा विधायक) एक साथ मौजूद थे और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान राजद विधायक अंदर जाने के लिए आगे बढ़े तो हमने रास्ता छोड़ दिया, लेकिन राजद विधायक गुंडागर्दी करने लगे।
और पढ़िए – Umesh Pal Murder Case: अतीक के भाई अशरफ की याचिका पर सुनवाई आज, जानें किस बात को लेकर की है अपील?
विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया कि विधानसभा परिसर में लड्डू बांटने के बहाने राष्ट्रीय जनता दल के विधायक धक्का-मुक्की करने लगे। उन्होंने का कि राजद के विधायकों ने हमें परेशान किया। मैं भाजपा विधायकों के साथ राज्यपाल के पास जाऊंगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines