Land For Job Case: लालू-राबड़ी की जमानत पर RJD विधायक बांटने लगे मिठाई, फिर भाजपा नेताओं के साथ हुई नोकझोंक

Bihar news, RJD BJP MLAs scuffle, bihar politics, bihar assembly, RJD MLA, BJP MLA, Lalu Yadav, Rabri Devi, Misa Bharati, land-for-job case
विज्ञापन

Land For Job Case: नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में बुधवार को लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती को जमानत मिल गई। राजद सुप्रीमो, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता मीसा भारती को जमानत मिलने के बाद राजद विधायक बिहार विधानसभा में मिठाई बांटने लगे। इस दौरान विधानसभा परिसर में राजद और भाजपा विधायकों के बीच नोकझोंक की खबर सामने आई है।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, नौकरी के बदले जमीन मामले (Land For Job Case) में लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती को जमानत मिलने के बाद राजद विधायक विधानसभा परिसर में मिठाई बांटने लगे। राजद विधायकों ने परिसर में मौजूद भाजपा विधायकों को मिठाई देने की कोशिश की। इसी दौरान राजद और भाजपा विधायकों के बीच नोकझोंक हो गई।

विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को विधानसभा परिसर में भाजपा विधायक नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे जबकि राजद विधायक मिठाई बांट रहे थे। इसी दौरान नोकझोंक की घटना सामने आई।

विज्ञापन

विजय सिन्हा बोले- राज्यपाल से मिलकर करेंगे शिकायत

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हम सभी (भाजपा विधायक) एक साथ मौजूद थे और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान राजद विधायक अंदर जाने के लिए आगे बढ़े तो हमने रास्ता छोड़ दिया, लेकिन राजद विधायक गुंडागर्दी करने लगे।

विज्ञापन

विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया कि विधानसभा परिसर में लड्डू बांटने के बहाने राष्ट्रीय जनता दल के विधायक धक्का-मुक्की करने लगे। उन्होंने का कि राजद के विधायकों ने हमें परेशान किया। मैं भाजपा विधायकों के साथ राज्यपाल के पास जाऊंगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ