लालू यादव को बड़ा झटका, जमीन के बदले नौकरी मामले में आरोप तय, कोर्ट बोली- CBI के पास पुख्ता सबूत हैं

Lalu Prasad Yadav News: लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ लैंड फॉर जॉब केस में आरोप तय हो गए हैं. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज फैसला सुनाया. अब आरोपियों के खिलाफ ट्रायल चलेगा और सबूत पेश करके आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले में कोर्ट के फैसले को लालू परिवार के खिलाफ बड़ा झटका माना जा रहा है.

land for job scam

लालू यादव समेत 40 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय हुए हैं.

Land For Job Case Hearing: लैंड फॉर जॉब केस में आज पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले में उनके खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं. बता दें कि CBI की विशेष अदालत ने आज सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुनाया. लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव समेत 40 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए हैं.

विज्ञापन

परिवार पर साजिश रचने का आरोप

वहीं केस की सुनवाई करते हुए CBI की विशेष अदालत ने कहा कि मामले में आरोपी लालू प्रसाद यादव के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं. पूरे परिवार ने मिलकर साजिश रची है. पूरे परिवार ने मामले में क्रिमिनल सिंडिकेट की तरह काम किया है. इसलिए जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में उन पर आरोप तय किए जाते हैं और अब ट्रायल शुरू किया जाएगा. मामले की अगली सुनवाई अब 29 जनवरी को की जाएगी.

विज्ञापन

जमीन के बदले बांटी थी नौकरियां

बता दें कि लालू प्रसाद यादव ने रेल मंत्री रहते हुए जमीनों के बदले नौकरियां बांटी थी. रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरियां देने के बदले जमीनें ली गई थीं. इतना ही नहीं, जमीनें भी लालू यादव ने अपनी पत्नी, बेटे, बेटियों और परिवार के करीबी लोगों के नाम कराई थीं. साल 2004 से साल 2009 तक UPA सरकार में रेल मंत्री रहते हुए लालू यादव ने यह घोटाला किया था और आज तक इस घोटाले की जांच चल रही है.

मामले में CBI-ED ने दर्ज किए केस

मामले की जांच करते हुए CBI ने भ्रष्टाचार का और ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था. CBI की चार्जशीट में कुल 103 आरोपियों के नाम थे, जिनमें से 5 आरोपियों की मौत हो चुकी और 52 आरोपी बरी किए जा चुके हैं. बाकी बचे आरोपियों पर आरोप तय हुए हैं. लालू यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत और अन्य आरोपियों पर धोखाधड़ी, और आपराधिक साजिश रचने के आरोप तय हुए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ