Lalu Yadav Viral Video In Patna : राजद सुप्रीमो लालू यादव किसी ना किसी तरह से सुर्खियों में हमेशा बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर लालू यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने साथियों के साथ आइसक्रीम खा रहे हैं। यह वीडियो राजधानी पटना का है।
लोगों ने बनाया वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि लालू, पटना में लग्जरी रथ में सवार हैं और आइसक्रीम का आनंद ले रहे हैं। बात दें कि यह वीडियो बोरिंग रोड इलाके का है। पटना में लालू यादव को आइसक्रीम खाता देख, वहां पर मौजूद लोग वीडियो बना रहे हैं। हालांकि, इस दौरान सुरक्षा गार्ड पूरी तरह मुस्तैद हैं।
लालू के साथ अन्य नेता भी मौजूद
वीडियो में देखा जा सकता है कि लालू यादव के साथ और भी नेता रथ में मौजूद हैं। इनमें शिवानंद तिवारी, राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी और श्याम रजक शामिल हैं।आइसक्रीम खा रहे लालू यादव के बगल में शिवानंद तिवारी बैठे हुए हैं। तिवारी अपने मोबाइल में कुछ देख रहे हैं। सामने बैठे सिद्दीकी भी आइसक्रीम खाते दिख रहे हैं।
लालू यादव ने देखा था डांस
लालू यादव का एक वीडियो सितम्बर में भी वायरल हुआ था, जहां पर वह बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास पर लौंडा नाच देखते हुए नजर आए थे। इस दौरान उनके साथ मंत्री तेज प्रताप, विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी समेत पार्टी के कई नेताओं ने एक साथ बैठकर लौंडा डांस देखा था।
संबंधित खबरें
RJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
15 hrs agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
15 hrs agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
19 hrs agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
21 hrs agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
2 days agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
3 days agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
4 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
7 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
8 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines