Lalu Yadav On Delhi Elections Result : दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी की नजरें बिहार चुनाव पर टिकी हैं। इस साल के अंत तक बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने दिल्ली चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनके रहते बीजेपी बिहार में कैसे सरकार बना लेगी?
जब पूछा गया कि क्या दिल्ली चुनाव के नतीजों का बिहार विधानसभा चुनाव पर असर पड़ेगा? तो इस पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि कोई असर नहीं पड़ेगा। अब भाजपा जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी कैसे सरकार बना सकती है। क्या उनके रहते बीजेपी सरकार बना सकती है? जनता अब बीजेपी को पहचान चुकी है।
27 साल बाद दिल्ली में लहराया भगवा
आपको बता दें कि दिल्ली में 27 साल के बाद भगवा लहराया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 70 में से 48 सीटों पर शानदार जीत हासिल कर आम आदमी पार्टी (AAP) को सत्ता से बाहर कर दिया। आप 22 सीटों पर सिमट गई और कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला। दिल्ली में जीत से उत्साहित अब बीजेपी बिहार चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।
दिल्ली चुनाव का बिहार में कोई असर नहीं पड़ेगा : लालू
बिहार में भाजपा और नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के बीच गठबंधन है। दोनों दल मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि इस बार नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनएडी विधानसभा चुनाव लड़ेगा। हालांकि, लालू यादव का कहना है कि दिल्ली चुनाव का बिहार में कोई असर नहीं पड़ेगा।
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
8 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
13 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
13 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
13 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
18 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
20 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
23 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines