लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होने का आदेश, इस घोटाले से जुड़ा है मामला
लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी का आदेश, इस घोटाले से जुड़ा है मामला
Written By News24 हिंदी

कोर्ट
Written By News24 हिंदी

कोर्ट
Rouse Avenue Court: IRCTC के होटलों के रखरखाव के लिए दिए गए ठेके में कथित गड़बड़ी के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को कोर्ट में रहने का आदेश दिया है. इस मामले में 13 अक्टूबर को कोर्ट द्वारा आरोप तय किए जाएंगे.
यह मामला तब से जुड़ा है जब लालू यादव रेल मंत्री थे। IRCTC के 2 होटलों बीएनआर होटल रांची और पुरी के टेंडर में गड़बड़ी का मामला सामने आया था. जिसके बाद सीबीआई ने इस मामले में लालू यादव समेत कई लोगों पर धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. इस मामले में अब राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा 13 अक्टूबर को फैसला सुनाया जाएगा. इस दौरान कोर्ट ने सभी आरोपियों को कोर्ट में मौजूद रहने के आदेश दिए हैं.
लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहने के दौरान IRCTC के दो होटलों के रखरखाव का ठेका एक फर्म को दिए जाने के दौरान कथित गड़बड़ी करने का आरोप लगा था. आरोप के बाद सीबीआई ने लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत अन्य को आरोपी बनाते हुए चार्जशीट दाखिल की गई हैं. आरोपियों द्वारा कोर्ट में दलील दी गई थी कि सीबीआई के पास आरोपों से संबंधित पर्याप्त सबूत नहीं हैं. इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा आरोप तय करने पर 13 अक्टूबर को फैसला सुनाया जाएगा.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: