Parliament New Building: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का आज उद्घाटन कर दिया। नए संसद भवन के उद्घाटन के चंद मिनट बाद लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने एक ट्वीट करते हुए नए संसद भवन के डिजाइन की तुलना ताबूत से कर दी। RJD ने ट्विटर पर एक ताबूत की तस्वीर शेयर की और पूछा ‘यह क्या है? RJD के इस ट्वीट के बाद भाजपा ने पलटवार किया है।
भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि ऐसे लोगों पर देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए जिन्होंने नए संसद भवन की तुलना एक ताबूत से की है। वहीं, राजद नेता शक्ति यादव ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने लोकतंत्र को दफन कर दिया है। ताबूत को पोस्ट किया गया है क्योंकि मोदी ने लोकतंत्र की मौत सुनिश्चित की है। बता दें कि राजद उन दलों में शामिल है जिसने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया है।
असदुद्दीन ओवैसी बोले- राजद संसद को ताबूत क्यों कह रही है?
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बेहतर होता अगर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला नए संसद भवन का उद्घाटन करते। उन्होंने कहा कि नए संसद भवन की हमें जरूरत थी और इस मुद्दे को मैंने ऑल पार्टी मीटिंग में उठाया था। उन्होंने कहा कि पुराने संसद भवन को दिल्ली फायर सर्विस से क्लीयरेंस तक नहीं था। नए संसद भवन के डिजाइन की तुलना ताबूत से करने के सवाल पर ओवैसी ने कहा कि वे (राजद) संसद को ताबूत क्यों कह रहे हैं? वे कुछ और भी कह सकते थे, उन्हें यह एंगल लाने की क्या जरूरत है?
पीएम मोदी ने श्रमिकों को किया सम्मानित
इससे पहले आज पीएम मोदी ने नए भवन के निर्माण में शामिल कुछ श्रमिकों को सम्मानित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भी सौंपे। आज सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला के साथ पूजा पर बैठे थे। इसके बाद पीएम मोदी ने नए लोकसभा कक्ष में पवित्र ‘सेंगोल’ स्थापित किया और विधिवत तरीके से नए संसद भवन का उद्घाटन किया।
समारोह के दौरान पीएम मोदी ने ‘सेंगोल’ के सामने सम्मान के रूप में दंडवत प्रणाम किया। बता दें कि नए संसद भवन में 1272 सांसदों (लोकसभा में 888 और राज्यसभा में 384) के बैठने की व्यवस्था है। संसद के वर्तमान भवन में लोक सभा में 543 तथा राज्य सभा में 250 सदस्यों के बैठने का प्रावधान है। भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए संसद के नवनिर्मित भवन को डिजाइन किया गया है। दोनों सदनों का संयुक्त सत्र लोकसभा चैंबर में होगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
23 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines