Lalu Prasad Yadav: पिछले वर्ष सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुखिया लालू यादव अब पूरी तरह से फिट हैं और सामान्य रूप से आवागमन भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में लालू यादव ने अपने राजनीतिक साथी शिवानंद तिवारी के साथ पटना में मरीन ड्राइव की सैर की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों को हाथ हिलाकर अभिवादन भी स्वीकार किया। उन्होंने इस दौरान कुल्फी का भी स्वाद लिया।
यहां पर बता दें कि दिसंबर में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने किडनी ट्रांसप्लांट कराया था, जो उनकी बेटी रोहिणी आचार्या ने दी थी। किडनी ट्रांसप्लांट के 8 महीने बाद वह बिल्कुल फिट नजर आ रहे हैं। अब वह बिना किसी सहयोग के चल-फिर रहे हैं और लोगों से सामान्य मुलाकात भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं, लालू यादव अब राजकीय समारोह में भी शिरकत कर रहे हैं और साथ ही साथ पटना के गलियों पर भी नजर आ रहे हैं।
कई विभागों की समीक्षा की
बताया जा रहा है कि पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव अपने पुराने सहयोगी और मित्र शिवानंद तिवारी के साथ रथ पर सवार होकर पटना के मरीन ड्राइव पहुंचे थे। इस दौरान लालू यादव ने कुल्फी का भी स्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे और बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव के विभागों की समीक्षा भी की।
इस दौरान लालू प्रसाद यादव ने यह जानकारी भी हासिल की कि उनके बेटे तेजस्वी यादव की तरफ से जो कुछ दिन पूर्व गंगा पथ का दूसरे फेज का उद्घाटन किया गया था। उसकी वस्तु स्थिति क्या है?
इस दौरान लालू यादव को देखने के लिए समर्थकों की काफी लंबी भीड़ लगी रही। वहीं, लालू ने रथनुमां कार में बैठकर अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया और उसके बाद लाल मरीन ड्राइव पर लगभग 20 से 25 मिनट तक सफर करते रहे। लाल यादव ने मरीन ड्राइव के हर एक चीजों को काफी करीब से देखा। रथ नुमां कार में एसी भी लगा था।
यहां पर बता दें कि दिसंबर, 2022 में लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में हुआ था। उस दौरान सर्जरी से पहले उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अस्पताल से तस्वीर साझा की थी और लोगों से प्रार्थना करने के लिए कहा था।
संबंधित खबरें
बिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
26 mins agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
35 mins agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
9 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines