हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'दही-चूड़ा' ने घुलाई लालू परिवार में मिठास, बड़े बेटे तेज प्रताप के द्वार खुद पहुंचे लालू यादव

तेज प्रताप यादव खुद राबड़ी देवी के आवास पर अपने परिवार को इस आयोजन का न्योता देने गए थे. तेज प्रताप जब न्योता देने पहुंचे थे तो उन्होंने लालू यादव और राबड़ी देवी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया.

विज्ञापन
लालू यादव के साथ बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी नजर आए.

लालू परिवार के लिए मकर संक्रांति का अवसर एक बड़ी खुशियां लेकर आया है. पिछले कई महीनों से चल रही खटास और ‘शीतयुद्ध’ की खबरों पर विराम लगाते हुए लालू प्रसाद यादव अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ‘दही-चूड़ा’ भोज में शामिल हुए. लालू यादव के साथ बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी नजर आए. बता दें, तेज प्रताप यादव खुद राबड़ी देवी के आवास पर अपने परिवार को इस आयोजन का न्योता देने गए थे.

लालू यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि तेज प्रताप के साथ हमारा आशीर्वाद है और भोज सबको करना चाहिए और सबको बुलाना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि परिवार में कोई नाराजगी नहीं है.

तेज प्रताप ने कहा, ‘सभी नेता आए,अच्छा लगा. पिताजी आए आर्शीवाद दिया. राज्यपाल, भाजपा और जदयू के नेता भी आए. तेजस्वी यादव भी आएंगे. राजनीति में सबको मिलकर रहना चाहिए. मैं किसी और पार्टी में नहीं जा रहा हूं.’

विज्ञापन

तेज प्रताप यादव जब न्योता देने पहुंचे थे तो पहले उन्होंने अपने माता-पिता लालू यादव और राबड़ी देवी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. फिर अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को दही-चूड़े का न्योता दिया. इसकी तस्वीरें भी तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की थीं. एक तस्वीर में वह अपनी भतीजी यानी तेजस्वी की बेटी को गोद में खिलाते हुए नजर आए.

तेज प्रताप ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, ‘पिता लालू प्रसाद यादव, माता राबड़ी देवी से 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचकर मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने छोटे भाई और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी से भी भेंट मुलाकात कर मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले दही -चूड़ा भोज कार्यक्रम हेतु निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया. साथ ही आज अपनी प्यारी भतीजी कात्यायनी को गोद में खिलाने का अद्भुत पल भी प्राप्त हुआ.’

विज्ञापन

बता दें, लालू यादव परिवार में कई दिनों से कलह चल रही थी. तेज प्रताप यादव अपने माता-पिता का घर छोड़कर अलग रह रहे थे. परिवार के सदस्यों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी भी देखने को मिली थी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola