पटना: राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की सिंगापुर में रहने वाली बेटी रोहिणी आचार्य ने किडनी दान करने के अपने फैसले के बारे में कहा कि यह मांस का एक छोटा सा टुकड़ा है।
रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर अपने पिता के प्रशंसकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह मांस का एक छोटा सा टुकड़ा है जो मैं अपने पिता को देना चाहती हूं। मैं उनके लिए कुछ भी कर सकती हूं। कृपया प्रार्थना करें कि चीजें अच्छी हों और पापा आप सभी को आवाज देने के लिए फिर से फिट हों।
बता दें कि रोहिणी आचार्य राजनीति के उतार-चढ़ाव से दूर होने के बावजूद सोशल मीडिया के जरिए अपने पिता और दोनों भाइयों का हमेशा सपोर्ट करती हैं। उन्होंने अपने पिता की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें से एक दशकों पहले क्लिक की गई थी। फोटो में रोहिणी अपने पिता लालू यादव की गोद में दिख रही हैं।
डॉक्टरों ने दी थी किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह
बता दें कि कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे 74 साल के लालू यादव को किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी गई थी। रोहिणी ने कहा कि वे अपने माता-पिता को भगवान के समकक्ष मानती हैं और खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें उनके लिए कुछ करने का मौका मिला।
लालू प्रसाद फिलहाल दिल्ली में अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के यहां हैं। चारा घोटाले के कई मामलों में दोषी लालू यादव फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। पिछले महीने अपनी पुरानी गुर्दे की समस्याओं के लिए प्रारंभिक जांच के लिए सिंगापुर गए थे लेकिन दिल्ली की एक सीबीआई अदालत ने भारत से बाहर रहने के लिए तय की गई अवधि की समाप्ति से एक दिन पहले 24 अक्टूबर को वापस आना पड़ा।
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
6 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
9 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 days ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
3 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
3 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines