Lalu Yadav on Rohini Acharya: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और रोहिणी आचार्य के पिता लालू यादव ने परिवार में मचे बवाल पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है. बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने अगले ही दिन रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव, संजय यादव और रमीज नेमत पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए लालू परिवार और आरजेडी से नाता तोड़ने का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया था. करीब दो दिनों तक रोहिणी आचार्य पर चुप रहने वाले लालू यादव ने अब पहला बयान दिया है.
लालू यादव ने क्या कहा?
लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को कहा कि लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को परिवार के भीतर आंतरिक कलह पर ध्यान ना देकर पार्टी की एकता और पार्टी के प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. लालू प्रसाद ने पटना में पार्टी विधायकों की एक बैठक में कहा, ‘यह एक आंतरिक पारिवारिक मामला है और इसे परिवार के भीतर ही सुलझा लिया जाएगा. मैं इससे निपटने के लिए मौजूद हूं.’
यह भी पढ़ें: पुरुष या महिलाएं, कौन करता है सबसे ज्यादा ऑर्गन डोनेट? रोहिणी ने क्यों कहा- शादीशुदा लड़कियां ना दें पिता को किडनी
रोहिणी ने संजय यादव पर लगाया आरोप
लालू प्रसाद की यह बयान उनकी बेटी रोहिणी आचार्य के परिवार और पार्टी से अलग होने के ऐलान पर आया है. रोहिणी ने शनिवार को राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की और कहा कि वह अपने परिवार से नाता तोड़ रही हैं. 46 वर्षीय रोहिणी ने अपने इस फैसले की वजह पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय यादव और तेजस्वी यादव के सहयोगी रमीज को बताया.
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
6 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
8 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
10 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
11 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
11 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
12 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines