Bihar Politics: विपक्षी एकता के सूत्रधार रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ी खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA की मुंबई में होने वाली आगामी बैठक में नीतीश कुमार का संयोजक बनाया जा सकता है। इसके बाद आने वाले समय में तेजस्वी बिहार के सीएम बन सकते हैं।
इसके लिए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने पूरी तैयारी कर रखी है। कहा जा रहा है कि वह नीतीश कुमार के जरिये INDIA में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाने चाहते हैं। सोनिया गांधी से लालू यादव के अच्छे संबंध जग जाहिर हैं। ऐसे में वह नीतीश के लिए दबाव बनाने में कामयाब हो सकते है। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि सोनिया गांधी INDIA की चेयरपर्सन होंगीं।
राहुल गांधी से मुलाकात में बन गई बात
सूत्रों के मुताबिक, पिछले दिनों राहुल गांधी ने राज्यसभा सदस्य मीसी भारती के घर लालू प्रसाद से मुलाकात की थी। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि इसमें नीतीश को INDIA का संयोजक बनाने पर भी चर्चा हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार को संयोजक बनाने के प्रस्ताव पर राहुल गांधी के साथ-साथ सोनिया गांधी भी सहमत हैं।
स्पेशल 26 से ममता पीएम की पहली उम्मीदवार, I.N.D.I.A वाले कैसे निगलेंगे?, भाजपा नेता का तंज
राजनीति के जानकार मानते हैं कि लालू प्रसाद यादव अपने सहयोगी दल जनता दल युनाइटेड के नेता व सीएम नीतीश कुमार INDIA का संयोजक बनाकर उन्हें बिहार की राजनीति से दूर करना चाहते हैं। इसके बाद लालू प्रसाद यादव अपने बेटी तेजस्वी यादव को बिहार का सीएम बनाने की मांग कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि तर्क यह दिया जाएगा कि राष्ट्रीय राजनीति में दखल बढ़ने से वह बिहार में कम ध्यान दे पाएंगे।
उधर, राजनीति के विशेषज्ञों का मानना है कि बिहार की राजनीति को वर्तमान में लालू प्रसाद यादव से बेहतर कोई नहीं समझ सकता है, यहां तक कि नीतीश कुमार भी नहीं। यही वजह है कि वह अपने बिछाए जाल में नीतीश कुमार का फंसा चुके हैं। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार के INDIA का संयोजक बनते ही बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव आएगा और तेजस्वी यादव सीएम के पद पर विराजमान हो जाएंगे।
संबंधित खबरें
'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
2 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
23 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 days ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
3 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines