Lalu Prasad Yadav On Son Tej Pratap, पटना: बिहार के पूर्व सीएम और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव हमेशा ही अपनी बेबाकी के लिए सुर्खियों में रहते है। एक बार फिर से लालू प्रसाद यादव ने कुछ ऐसा ही किया है। बिहार के पूर्व सीएम ने इस बार अपने बड़े तेज प्रताप को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। लालू प्रसाद ने कहा कि उनके बड़े बेटे तेज प्रताप न उनकी बात सुनते है और न ही उनकी बात मानते है।
तेज प्रताप मेरी बात नहीं मानता: लालू
दरअसल, लालू प्रसाद यादव सोमवार की शाम को बिहार आर्ट थियेटर के कलाकारों ने गांधी मैदान स्थित कालीदास रंगालय में आयोजित रामलीला प्रोग्राम में पहुंचे। इस प्रोग्राम में लालू प्रसाद यादव बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के साथ गए थे। पूरी रामलीला देखने के बाद लालू यादव ने जनता को संबोधित करते हुए अपने बेटे तेज प्रताप यादव के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि ‘मेरा बड़ा तेज प्रताप मेरी बात नहीं सुनता और ना ही मेरी बात मानता। बिना बताए अपने दोस्तों संग कार से वृंदावन चला जाता हैं। पिता होने के कारण मुझें उसकी चिंता लगी रहती है।’
यह भी पढ़ें: पंजाब में AAP कार्यकर्ता को गोली मारी, कनाडा में बैठे शख्स ने कहा- मैंने करवाया है
दशहरा का महत्व
इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू ने दशहरा के बारे में बात करते हुए कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। इन दिनों देश में असत्य और अत्याचार बहुत बढ़ गया है। उन्होंने आगे कहा कि वो देवी मां से प्रार्थना करते हैं कि इन सबका जल्द से जल्द खात्मा हो।
हाल ही में महानवमी के दिन भी लालू प्रसाद यादव के घर पर दुर्गा मंदिर में कन्या पूजन कर भोज का आयोजन किया गया था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines