PK की भविष्यवाणी से बिहार की राजनीति में बढ़ी हलचल, क्या फिर अलग हो जाएंगे लालू-नीतीश !
Edited By jp Yadav

Lalu Yadav Nitish Kumar
Edited By jp Yadav

Lalu Yadav Nitish Kumar
Lalu Yadav Nitish Kumar separate Lok Sabha elections 2024: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के खिलाफ INDIA गठबंधन बनाने में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अहम भूमिका रही है। इससे पहले लालू प्रसाद यादव और नीतीश के मिलन ने बिहार में महागठबंधन की सरकार बना दी और भाजपा को झटका लगा।
इस बीच जनता दल यू और राष्ट्रीय जनता दल दोनों ही मजबूती के साथ मुखर होकर भाजपा और एनडीए सरकार के खिलाफ खड़े हैं। इस बीच राजनीतिक रणनीतिकार और रणनीतिज्ञ प्रशांत किशोर (PK)ने चौंकाने वाला बयान दिया है।प्रशांत किशोर ने अपने ताजा बयान में कहा है कि बिहार में जो आज राजनीतिक व्यवस्था है वह अगले चुनाव (लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनान) में भी हो, ऐसा जरूरी नहीं है। इस बयान के बाद अंदरखाने राजनीतिक दलों में हलचल बढ़ा गई है।
उन्होंने आगे कहा है कि भविष्य में कौन सा नेता या कौन सा राजनीतिक दल किधर भागेगा? ये कोई नहीं जानता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बिहार में 7 दलों का गठबंधन है, लेकिन आगे भी ऐसा ही रहेगा, यह कहा नहीं जा सकता है।
प्रशांत किशोर ने एक उदारण देते हुए बताया कि हमने वर्ष 2015 में गठबंधन बनाया था, जिसमें राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल यू ने साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसका नतीजा यह निकला तो भाजपा बुरी तरह हारी और महागठबंधन आसानी से जीत गया। यह सिर्फ 3 दलों को गठबंधन था, जबकि वर्तमान में बिहार में 7 दलों का गठबंधन है। ऐसे में नहीं कहा जा सकता है कि आज की स्थिति भविष्य में भी रहेगी। दरअसल, कुछ समय बाद ही बिहार में लालू और नीतीश अलग हो गए थे।
यहां पर बता दें कि पिछले दिनों में जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को डिनर पार्टी के लिए निमंत्रण भेजा था। इसमें बिहार के सीएम भी पहुंचे और उनकी मुलाकात पीएम मोदी से भी हुई। इसी को लेकर पीके की ताजा टिप्पणी आई है। उन्होंने इशारा किया है कि आगामी दोनों चुनाव (लोकसभा और विधानसभा) कब होंगे ये नहीं पता? लेकिन बिहार में जो आज की राजनीतिक व्यवस्था है उस तर्ज पर नहीं होंगे। इसके बाद राजनीतिक हलकों में पीके के इस बयान की चर्चा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: