Lalu Prasad Yadav : बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गईं और अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच लालू प्रसाद यादव को एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की कमान मिली। वे 13वीं बार निर्विरोध आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। निर्वाचन पदाधिकारी रामचंद्रपुर ने इसका ऐलान किया। आइए जानते हैं कि लालू यादव की कब होगी ताजपोशी?
आरजेडी के निर्वाचन पदाधिकारी रामचंद्रपुर पूर्वे ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि लालू प्रसाद यादव आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। लालू प्रसाद 13वीं बार राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। आरजेडी अध्यक्ष के चुनाव के लिए सिर्फ लालू यादव ने ही नामांकन किया था। शाम 3 बजे तक किसी और नेता ने पर्चा दाखिल नहीं किया। उसके बाद निर्वाचन पदाधिकारी ने लालू यादव को निर्वाचित घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें : Bihar के उपमुख्यमंत्री का लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला, कहा-‘राजद कल्चर’ ने राज्य को किया बर्बाद
5 जुलाई को होगी लालू की ताजपोशी
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लालू प्रसाद यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन पत्र 5 जुलाई को दिया जाएगा। यानी 5 जुलाई को उनकी ताजपोशी होगी। यह बैठक बापू सभागार में होगी। इस बार भी लालू यादव के नेतृत्व में ही आरजेडी बिहार विधानसभा चुनाव में उतरेगा।
बिहार चुनाव के लिए लालू का राजनीतिक अनुभव अहम
बिहार विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव का राजनीतिक अनुभव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह है। अब राष्ट्रीय जनता दल ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। आरजेडी में भी उनकी पकड़ काफी मजबूत है।
यह भी पढ़ें : तेजस्वी यादव के बाद लालू यादव हुए आक्रामक, कार्टून में नीतीश कुमार को दिखाया कठपुतली
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
34 mins agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
18 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
19 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines