News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज राष्ट्रीय जनता दल और उसके संस्थापक लालू प्रसाद यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों को अपनाने की बजाय लोकतंत्र और संविधान को कलंकित करने का काम किया है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा लालू प्रसाद एक ऐसे शिष्य हैं, जिन्होंने जयप्रकाश नारायण के आदर्शों को न केवल त्यागा, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को दागदार किया है।
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब कोई सजायाफ्ता व्यक्ति किसी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है। वह न सिर्फ कानून और लोकतंत्र की मर्यादा का उल्लंघन करता है, बल्कि आम लोगों के बीच गलत आदर्श भी पेश करता है। उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राजद की राजनीतिक कल्चर ने बिहार को बर्बादी की राह पर धकेला है।
Bihar के उपमुख्यमंत्री का लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला, कहा-‘राजद कल्चर’ ने राज्य को किया बर्बाद @news24tvchannel @VijayKrSinhaBih #BiharElections2025 pic.twitter.com/xECw12iacT
— Deepti Sharma (@DeeptiShar24006) June 24, 2025
इस संस्कृति में पलने वाले नेता भी लालू प्रसाद के दिखाए रास्ते पर चलने को तत्पर रहते हैं। ऐसे नेता कभी भी बिहार के हितैषी नहीं हो सकते हैं, बल्कि राज्य को लगातार नुकसान पहुंचाते रहे हैं। उन्होंने कहा ये लोग कल भी नहीं सुधरे थे। आज भी नहीं सुधरे हैं और आने वाले समय में भी नहीं सुधरेंगे।
ये भी पढ़ें- बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप का बड़ा ऐलान, इस सीट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।