बिहार चुनाव में RJD को मिली करारी हार के बाद राजनीतिक और पारिवारिक दोनों स्तरों पर बड़े असर दिखने लगे हैं. 25 सीटों तक सिमट जाने के बाद लालू परिवार में चल रहे तनाव अब खुलकर सबके सामने आ गए हैं. लालू यादव की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला बयान दिया है.
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन और राष्ट्रीय जनता दल की करारी हार के बाद पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने बड़ा फैसला लिया है. शनिवार को रोहिणी ने X पर एक पोस्ट में राजनीति छोड़ने और परिवार से रिश्ते खत्म करने की बात कही. उन्होंने लिखा, वे संजय यादव और रमीज के कारण यह कदम उठा रही है और ‘सारी जिम्मेदारी खुद ले रही हैं.’
रोहिणी आचार्य का ये पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है. ये फैसला ऐसे समय में आया है जब बीते दिन 14 नवंबर को महागठबंधन को NDA के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा और पार्टी के खाते में सिर्फ 25 सीटें ही आईं.
वहीं, कुछ महीने पहले लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद पार्टी और परिवार से निकाल दिया था. पार्टी से निष्कासित होने के बाद तेज प्रताप यादव ने अपनी अलग पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाई थी. हालांकि उनकी पार्टी ने इस बार हुए विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर बुरी हार का सामना किया और तेज प्रताप यादव खुद भी महुआ सीट से हार गए.
रोहिणी आचार्य कौन हैं?
बीते कुछ सालों पहले रोहिणी आचार्य ने अपने पिता लालू यादव को किडनी दी थी. जिसके बाद ही वो चर्चा में आई थीं. बता दें कि रोहिणी आचार्य ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव को पांच दिसंबर 2022 को अपनी किडनी दान दी थी. यह ट्रांसप्लांट सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में हुआ था. किडनी दान देने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर रोहिणी आचार्य की जमकर तारीफ की थी.
विदेश में रहती हैं रोहिणी आचार्य
रोहिणी काफी समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और वह सिंगापुर में अपने परिवार के साथ रहती हैं. रोहिणी ने 2024 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन वह भाजपा के राजीव प्रताप रूडी से 14 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हार गई थीं.
रोहिणी आचार्य के पास है 36.6 करोड़ की संपत्ति
सोशल मीडिया पर भी रोहिणी आचार्य की संपत्ति को लेकर कई बार चर्चा देखने को मिलती रहती है. ADR की रिपोर्ट के अनुसार, रोहिणी आचार्य के पास 36.6 करोड़ की संपत्ति है. चुनावी हलफनामे के अनुसार, रोहिणी आचार्य शिक्षित पेशेवर हैं और उन्होंने अपना पेशा सामाजिक सेवा बताया था. हलफनामे में रोहिणी ने कुल 36.6 करोड़ की संपत्ति और 1.3 करोड़ रुपये की देनदारी की जानकारी दी थी.
चुनावी हलफनामे में रोहिणी आचार्य ने अपनी वार्षिक आय 6.8 करोड़ रुपये दर्ज की है. खास बात यह है कि रोहिणी आचार्य के खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला लंबित नहीं है. 45 साल की रोहिणी आचार्य ने मेडिसिन में डिग्री हासिल की है और शादी के बाद विदेश चली गईं.
यह भी पढ़ें- ‘मैं राजनीति छोड़ रही हूं…’, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
2 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
4 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
5 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
5 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
6 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 व यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन क्यों पहुंची मीसा भारती?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines