अमिताभा ओझा, पटना।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। लालू प्रसाद के करीबी माने जाने वाले दानापुर के RJD विधायक रीतलाल यादव ने अपने भाई के साथ दानापुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। दरअसल, एक बड़े बिल्डर ने रीतलाल यादव पर रंगदारी मांगने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने उनके कई ठिकानों छापेमारी की थी, लेकिन छापेमारी के दौरान रीतलाल अपने घर पर मौजूद नहीं थे। पटना पुलिस रीतलाल यादव और उनके भाई की तलाश कर रही थी। वहीं, बुधवार को भाजपा ने सोशल मीडिया पर रीतलाल यादव को फरार घोषित किया था।
कोर्ट ने रीतलाल को बेउर जेल भेजा
आरजेडी विधायक रीतलाल राय के साथ चिक्कू यादव, भाई पिंकू यादव और श्रवण यादव एवं अन्य सहयोगी ने भी दानापुर कोर्ट में सरेंडर किया। सरेंडर के बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया है। रीतलाल यादव के वकील सफदर हयात ने बताया की दानापुर कांड संख्या 129/25 में एक बिल्डर द्वारा विधायक रीतलाल यादव समेत उनके भाई और रिश्तेदारों को आरोपित किया गया था, इस मामले में सभी ने सरेंडर कर दिया है।
कई जगहों पर हुई थी छापेमारी
बता दें कि शुक्रवार (11 अप्रैल को) पुलिस ने पटना से सटे दानापुर समेत कुछ अन्य जगहों पर राजद विधायक के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। इस दौरान विधायक रीतलाल यादव के घर पर और उनके करीबियों के 11 ठिकानों पर पटना पुलिस व एसटीएफ ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की थी। छापेमारी के दौरान सिटी एसपी, दानापुर एएसपी के अलावा पटना के एसएसपी अवकाश कुमार भी पहुंचे थे। विधायक रीतलाल यादव के घर के बाहर करीब 1000 की संख्या में पुलिस और फोर्स को तैनात किया गया था।
छापेमारी के दौरान बरामद हुए थे ये सामान
विधायक रीतलाल यादव के घर पर एवं उनके करीबियों के 11 ठिकानों पर पटना पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी के दौरान साढ़े दस लाख रुपये नकद, 77लाख रुपये का ब्लैंक चेक, 4 संदिग्ध चेक, जमीन के कई डीड पेपर, 6 पेन ड्राइव और वॉकी टाकी बरामद किया गया था। छापेमारी में विधायक के आवास से दो काला बॉक्स भी जब्त किया गया था और बिजनेस पॉटर्नर सुनील के आवास से नकदी समेत जमीन के कागजात बरामद किए गए थे।
जान से मारने की धमकी देने का आरोप
एक बड़े बिल्डर ने रीतलाल यादव पर आरोप लगाया है कि उन्हें पिछले कई दिनों से आरोपी से जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी वाले फोन आ रहे थे। यह भी आरोप है कि आरोपियों ने संपत्ति से जुड़े कुछ दस्तावेजों में जालसाजी की है। शिकायतकर्ता बिल्डर पटना के खगौल में एक अपार्टमेंटमें का निर्माण कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया था कि रीतलाल यादव के बिजनेस पार्टनर सुनील महाजन राजद सुप्रीमो लालू यादव के करीबी पूर्व विधायक आरके राणा के अभियंता नगर वाली जमीन पर कब्जा कर आलीशान बंगला और बगल वाले प्लॉट पर अपार्टमेंट का निर्माण करा रहा है। बताया जाता है कि उक्त जमीन पर आयकर विभाग और ईडी द्वारा रोक लगाई गई थी। इसके बाद भी जमीन पर जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
‘कार्रवाई राजनीतिक द्वेषपूर्ण भावना और ओछी मानसिकता का परिचायक’
वहीं, छापेमारी को लेकर विधायक रीतलाल यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा था कि ‘चुनाव से पहले करीब 1000-1500 की संख्या मे बिहार पुलिस प्रशासन बिना किसी सर्च वारंट के और बिना सूचना के मेरे घर छापेमारी कर मुझे और मेरे परिजनों को अकारण मानसिक रूप से सुबह से लेकर शाम तक जिस तरीके से परेशान किया जा रहा है और पूछने पर कुछ बताया भी नही जा रहा है। इसके अलावा महिलाओ को बेवजह तंग किया जा रहा है। मेरी सामाजिक व राजनीतिक छवि को धूमिल करने की असफल कोशिश की जा रही है। उससे यह साबित होता है कि उक्त कार्रवाई राजनीतिक द्वेषपूर्ण भावना और ओछी मानसिकता का परिचायक है।’
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
18 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
20 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
22 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines