कौन-किसका इस्तीफा मांग रहा है? नीतीश के मुद्दे पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री ललन सिंह

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगा है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने इस मामले से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया है। उन्होंने उल्टा विपक्ष को ही सवालों के कठघरे में खड़ा कर दिया है।

Lalan Singh on Nitish Kumar National Anthem Issue
विज्ञापन

बिहार (सौरव कुमार): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों काफी चर्चा में हैं। पटना में कार्यक्रम के दौरान उन पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगा है। विपक्ष लगातार सीएम नीतीश के इस्तीफे की मांग कर रहा है। ऐसे में जब केंद्र मंत्री ललन सिंह से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने पूरे विवाद से ही पल्ला झाड़ लिया।

ललन सिंह ने क्या कहा?

मीडिया से बातचीत के दौरान ललन सिंह ने कहा कि कौन मांग रहा है इस्तीफा और किसका इस्तीफा मांगा जा रहा है? विपक्ष पर निशाना साधते हुए ललन सिंह ने कहा कि उन लोगों की बात का कोई भरोसा नहीं है। अभी कुछ दिन पहले तक कह रहे थे कि बेगूसराय से निफ्ट कर्नाटक जा रहा है। अभी कल कृषि मंत्री ने घोषणा कर दिया कि निफ्ट बेगूसराय में ही रहेगा। इन लोगों के बोलने और मांगने का कोई मतलब नहीं है।

Advertisment

बिहार दिवस की दी बधाई

बिहार दिवस पर बात करते हुए ललन सिंह ने कहा कि बिहार प्रगति कर रहा है। आज बिहारी कहलाना पूरी दुनिया में सम्मान का विषय है। इसलिए बिहार वासियों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि हाल ही में सीएम नीतीश पटना स्थित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान राष्ट्रगान शुरू होने के बाद नीतीश ने इसे रुकवा दिया और ग्राउंड का चक्कर लगाने चले गए। वहीं राष्ट्रगान के दौरान भी नीतीश हिलते-डुलते, पत्रकारों का अभिवादन करते और मुस्कुराते दिखाई दे रहे थे। ऐसे में नीतीश पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लग रहा है, जिसे लेकर विपक्ष ने सीएम से इस्तीफे की मांग कर दी है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ