Lalan Singh Facebook Post: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने फेसबुक पोस्ट लिखकर लालू प्रसाद यादव को लेकर तीखा बयान दिया है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि लालू यादव का पूरा परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त। तेजस्वी यादव के पिता का भ्रष्टाचार मामले में जेल जाना और आना लगा रहा है। जब जमानत मिल जाए तो हाथी पर चढ़कर निकलना। बताओ चारा खाने वाला भी स्वतंत्रता सेनानी हो गया। लालू का बेटा होश संभालते ही नौकरी के बदले जमीन लिखवाकर गरीबों का खून चूसकर मजे ले रहा है। मोदी सरकार ने पकड़ लिया तो बौखला गया है।
पूरा परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त… पिता का भ्रष्टाचार में जेल जाना और आना, जमानत होने पर हाथी पर चढ़कर निकलना। चारा…
Posted by Rajiv Ranjan Singh Lalan Singh on Friday, August 22, 2025
क्या बोले सैयद शाहनवाज हुसैन?
बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और BJP के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने भी तेजस्वी यादव पर प्रतिक्रया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि तेजस्वी यादव को इस बार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद विपक्ष का दर्जा भी नहीं मिलने वाला है। वोट अधिकार यात्रा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सिर्फ झूठी बात कर रहे हैं। यात्रा में सिर्फ उन लोगों की भीड़ है, जिन लोगों को टिकट लेना है। यह लोग जो एक दूसरे के पोस्टर को फाड़ रहे हैं, इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।
प्रधानमंत्री मोदी ने बिल्कुल सही कहा है कि भारत में बांग्लादेशियों का क्या काम है? जिनके पास वैलिड पासपोर्ट है, वे ठीक हैं, लेकिन जो गलत तरीके से आए हैं, हम उनकी फिक्र क्यों करें? उन्हें अपना वोटर क्यों बनाए? राष्ट्रीय जनता दल के 2 विधायकों के सत्ता पक्ष के साथ जाने पर बोले कि अभी इंतजार कीजिए। आने वाले दिनों में पतझड़ लगेगा। सरकार हम ही बनाएंगे और बहुमत से जीत कर सता में आएंगे। पिछली बार भी वह लोग सरकार बना रहे थे तो क्या हुआ?
यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव पर 2 FIR दर्ज, BJP विधायक और महिला नेता ने दी शिकायत, PM मोदी पर लिखी थी पोस्ट
क्या कहते हैं मंत्री अशोक चौधरी?
बता दें कि बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने भी RJD को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस बार महागठबंधन राष्ट्रीय जनता दल की स्थिति सबसे खराब होगी। इस बार मुसलमान वर्ग हमारे साथ होगा और यादवों का वोट भी हमें ही मिलेगा। वोटर अधिकार यात्रा पर उन्होंने कहा कि क्या वह चाहते हैं कि प्रधानमंत्री वोट अधिकार यात्रा पर बोलें? क्यों बोलेंगे प्रधानमंत्री। पिछला बार संविधान की प्रतियां दिखाकर उन्होंने वोट ले लिया। इस बार लोग इनके चक्कर में फंसने वाले नहीं हैं।
तेजस्वी यादव पर उत्तर प्रदेश में मामला दर्ज होने पर उन्होंने कहा कि ठीक है, यह सब तक चलता रहा है। राजनीति है भाई, अगर किसी के समर्थक को लगता है कि उन पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है, वह इस तरह का काम करते हैं तो ऐसा नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी फोन करके नहीं बोल रहे हैं कि FIR दर्ज करो। INDIA कार्यकर्ता सम्मेलन पर उन्होंने कहा कि हम लोगों ने जो काम किया है, वह लेकर जनता के बीच जाएंगे। नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो काम हुआ है, जनता को सब बताएंगे।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
15 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
16 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines