हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PM के साथ तेजस्वी यादव लेकिन कार्यकर्ता लगा रहे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे! वायरल हो रहा वीडियो

लखीसराय में कैंडल मार्च के दौरान कार्यकर्ता ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि आंतकवाद के खिलाफ वह सरकार के साथ खड़े हैं।

विज्ञापन

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कर दिया है कि इस हमले का बदला लिया जाएगा और गुनहगारों को सजा जरूर मिलेगी। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन का समर्थन किया और कहा कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार जो भी फैसला लेगी, हम उसके साथ हैं। इसी बीच राजद के कार्यकर्ताओं का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे हैं।

‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारे

दरअसल, लखीसराय जिला के अंतर्गत सूर्यगढ़ा प्रखंड मुख्यालय में “आतंक के विरुद्ध एकजुटता का संदेश देते हुए महागठबंधन और राजद के नेताओं ने पाकिस्तान का विरोध किया, लेकिन जब नारा लगाने की बारी आई तो ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगा बैठे। लखीसराय सूर्यगढ़ा के अस्पताल के पास शहीद चौक से एक कैंडल मार्च निकाला गया था।

गलती का हुआ एहसास तो…

इस दौरान राजद के नेताओं को जब ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाने थे, तब गलती से ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लग गया। हालांकि तुरंत उन्हें गलती का एहसास हुआ और इसमें सुधार किया। हालांकि यह कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे लोग राजद पर निशाना साध रहे हैं।

विज्ञापन

क्या बोले राजद नेता?

राजद नेता प्रेम सागर चौधरी ने बताया कि यह केवल एक मार्च नहीं, बल्कि मानवता के पक्ष में और नफरत के खिलाफ एक आवाज है, और जो भी पाकिस्तान के पक्ष में नारेबाजी हुई, उसमें वामपंथी नेता की जुबान फिसल गई थी। गलती का एहसास होते हुए उसमें सुधार किया गया। हिंदुस्तान जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा। पाकिस्तान मुर्दाबाद था और मुर्दाबाद रहेगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola