हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Kochadhaman Election Result 2025: AIMIM का खुला खाता, सरवर आलम भारी मतों से जीते

Kochadhaman Election Result 2025: बिहार की कोचाधामन विधानसभा इस सीट पर चुनावी नतीजे साफ हो गए हैं. इस सीट पर RJD के मुजाहिद आलम और AIMIM के सरवर आलम के बीच मुकाबला रहा. लेकिन, अंत में इस बार बाजी AIMIM के सरवर आलम ने मार लिया है.

विज्ञापन
Kochadhaman Election Result 2025: AIMIM का खुला खाता, सरवर आलम भारी मतों से जीते

Kochadhaman Election Result 2025: बिहार चुनाव 2025 के लिए 14 नवंबर का दिन ऐतिहासिक रहा. राज्य की 243 सीटों पर फैसला आ चुका है और एनडीए को चौथी बार जीत मिली है. ऐसे में बिहार की अहम सीटों में से एक कोचाधामन विधानसभा सीट भी रही, जिस पर पहली बार AIMIM के उम्मीदवार सरवर आलम ने भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज की है. उनका मुकाबला भाजपा की बीना देवी और RJD के मुजाहिद आलम से था.

कोचाधामन विधानसभा सीट पर AIMIM के सरवर आलम और RJD के मुजाहिद आलम के बीच कांटे की टक्कर देखने के लिए मिली. दोनों के बीच 23021 वोटों का अंतर रहा. यहां पर 22 राउंड में वोटों की गिनती की गई, जिसमें AIMIM को 81860 वोट तो राजद को 58839 वोट मिले. इसी सीट के साथ ही AIMIM के खाते में पहली सीट चली आ गई है. आपको बता दें कि इसके पहले भी ये सीट असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के खाते में ही थी. ऐसे में दूसरी बार इस सीट से AIMIM ने भारी जीत दर्ज की है.

उम्मीदवारपार्टीवोट
सरवर आलमAIMIM81860 वोट
मुजाहिद आलमRJD58839 वोट
बीना देवीBJP44858 वोट

यहां पढ़ें बिहार की 243 सीटों के नतीजे

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के चुनावी नतीजे

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में यह सीट जमीनदार पार्टी ने जीती थी. जमीनदार पार्टी (AIMIM) के उम्मीदवार मुहम्मद इज़हार असफ़ी ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के मुजाहिद आलम को 36143 वोटों के अंतर से हराया था. मुहम्मद इज़हार असफ़ी को 79,893 वोट मिले थे.

यहां पढ़ें: ECI Bihar Chunav Result 2025

वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में कोचाधामन सीट जेडीयू के खाते में आई थी. उस साल इस सीट पर मुजाहिद आलम ने 55,929 वोटों से जीत दर्ज की थी और AIMIM के अख्तरुल ईमाम को हराया था.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें