Kishanganj Shameless Teacher: हमेशा से ही गुरु को देवता से पहले और माता-पिता के बाद का दर्जा दिया जाता है। लेकिन बिहार के किशनगंज से गुरु के नाम को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल एक कलयुगी टीचर ने अपनी ही स्टूडेंट से गुरु दक्षिणा के नाम पर ऐसी गंदी डिमांड कर दी की सुनने वाले भी हैरान हो गए हैं और कह रहे हैं कुछ तो शर्म करो। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।
12वीं की छात्रा से की गंदी डिमांड
ये मामला बिहार के किशनगंज का है जहां पर विकास कुमार नाम के टीचर ने अपनी ही छात्रा के सामने अजीब सी डिमांड रख दी। कोचाधाम प्रखंड के सिंघापी गांव के प्लस टू किसान हाईस्कूल में विकास कुमार पर एक छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि शिक्षक ने उसे फोन कर उसे अश्लील बातें की और उससे कहा कि वो उसकी गर्लफ्रेंड बन जाए।
यह भी पढ़ें: फ्लाइट में कितनी उम्र तक बच्चों का नहीं लगता टिकट? जानें एयरलाइन की पॉलिसी
सिलीगुड़ी चलने के लिए कहा
पीड़िता ने बताया कि विकास कुमार ने उससे न सिर्फ अश्लील बातें की और उसे अपनी प्रेमिका बनने के लिए कहा बल्कि सिलीगुड़ी साथ चलने के लिए भी कहा। हालांकि पीड़िता ने उसे इसके लिए कई बार मना भी किया लेकिन वो अपनी गंदी हरकतों से बाज नहीं आया। उसने अपनी हरकतों पर लगाम नहीं लगाई तो छात्रा ने उसकी शिकायत अपने पेरेंट्स से की।
अन्य महिला टीचरों ने भी की कंप्लेंट
न सिर्फ छात्रा ने बल्कि स्कूल की अन्य महिला टीचरों ने भी कलयुगी टीचर विकास कुमार के खिलाफ शिकायत की और कहा की उसकी नीयत अच्छी नहीं थी। वो स्कूल की महिला टीचरों के साथ भी ऐसी गंदी हरकत कर चुका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब आरोपी टीचर विकास कुमार के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
यूजर्स ने कहा शर्म करो
जैसे ही इस शर्मनाक हरकत के बारे में लोगों को पता चला तो उन्होंने भी उसे काफी ट्रोल किया। एक ने लिखा- ऐसे जानवरों को पूरा जिंदगी जेल में सड़ा देना चाहिए। दूसरे ने लिखा- रणवीर इलाहाबादी और समय रैना को ही नहीं पूरे देश को नैतिकता का पाठ पढ़ाने की ज़रूरत है। इसी तरह के कई और भी कमेंट आए हैं।
यह भी पढ़ें: 4 जवान बेटियों को बेरहम मां ने गोलियों से भूना, बनी हत्यारन, एक बेटी लड़ रही जीवन और मौत की लड़ाई
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
26 mins agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
4 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
9 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
10 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines