नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर पिता नेपाल भागा, मां बोली- बाप को हो फांसी की सजा

बिहार के किशनगंज में कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी पिता ने बाजार घुमाने के बहाने नाबालिग के साथ गंदा काम किया। पीड़िता की मां ने कहा कि रिश्ते को तार तार करने वाले बाप को फांसी की सजा होनी चाहिए।

Daughter Rape

अब्दुल करीम, किशनगंज

किशनगंज में मानवता को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। भारत नेपाल सीमा से सटे दिघलबैंक थाना क्षेत्र में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग 13 वर्षीय बेटी को दुष्कर्म का शिकार बना डाला। पीड़िता की मां ने बताया कि कलयुगी बाप उसे किराना दुकान से सामान दिलवाने ले गया था, जहां से बहुत देर तक जब बेटी वापस नहीं लौटी तो उसे चिंता हुई। काफी देर बाद उसका बाप उसे लेकर घर आया और बाहर से ही छोड़ कर फरार हो गया। पूछताछ के बाद बेटी ने अपने बाप की काली करतूत का खुलासा किया।

पीड़िता ने बताई बाप की करतूत

पीड़िता की आपबीती सुनकर मां के पैरों तले से जमीन खिसक गई। पीड़िता की मां ने कहा कि उसके पति ने अपनी की बेटी के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। ऐसे आदमी को जिंदा रहने का कोई हक नहीं है। वो अपने पति को सख्त से सख्त फांसी की सजा दिलवाना चाहती है ताकि आगे कोई बाप इस तरह की घिनौनी वारदात को अंजाम न दे सके।

पीड़िता का कराया गया मेडिकल

वही सोमवार सुबह पीड़िता की मां बेटी को लेकर दिघलबैंक थाना पहुंची जहां उसने घटना की जानकारी थाना अध्यक्ष को दिया, जिसके बाद सोमवार दोपहर पुलिस ने नाबालिग को किशनगंज सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है। मामले की गभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस भी सक्रिय हो गई है और मामला दर्ज कर अग्रतर कारवाई में जुटी हुई है।

घटना को देखते हुए नेपाल के सीमावर्ती इलाके में काफी सनसनी मची हुई है। सूत्रों की मानें तो घिनौनी हरकत को अंजाम देने के बाद बाप नेपाल भाग गया है । सामाजिक कार्यकर्ता शमीम अशरफ ने कहा कि ऐसे कलयुगी बाप के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चला कर सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए ।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ