हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Bihar Lok Sabha Election Result: बिहार की ये है एक सीट, जहां कांग्रेस लहरा सकती है जीत का परचम

Kishanganj Lok Sabha Election Result 2024: बिहार की किशनगंज लोकसभा सीट चौंकाने वाले परिणाम दे सकती है। इतिहास में सबसे कम सीटों पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस के लिए यह सीट काफी अहम है।

विज्ञापन
Kishanganj Lok Sabha Election Result

Kishanganj Chunav Result Live: लोकसभा चुनावों का रिजल्ट (Lok Sabha Election Result 2024) बस आने ही वाला है। करीब दो महीने तक चले चुनावी घमासान का आज परिणामों के साथ समापन हो जाएगा। बिहार की बात करें तो तमाम एग्जिट पोल (Exit Poll) एनडीए को भारी जीत की ओर बढ़ती दिखा रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक (Bihar Election Result) बीजेपी-जदयू को कुल मिलाकर 24 से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। जबकि INDIA 9 से 11 सीटें मिल सकती हैं।

यहां देखें: कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी 543 सीटों की पल-पल की अपडेट

हालांकि इसमें भी ज्यादा सीटें राजद को ही मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। कांग्रेस को 1-2 सीटें मिलने का अनुमान है। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि आखिर वो सीट कौन सी है, जिस पर कांग्रेस जीत का परचम लहरा सकती है। पूर्णिया में अगर कांग्रेस पप्पू यादव पर भरोसा जताती तो शायद उसे फायदा मिल जाता। मगर मौजूदा समीकरणों को देखते हुए बिहार की किशनगंज लोकसभा सीट का परिणाम चौंका सकता है।

इस बार कड़ी टक्कर

पिछली बार यहां कांग्रेस के डॉक्टर जावेद सांसद बने थे। हालांकि इस बार उन्हें कड़ी टक्कर मिल रही है। ओवैसी की पार्टी के अख्तरुल ईमान और एनडीए की ओर से जेडीयू मास्टर मुजाहिद आलम से उनका मुकाबला है। इस सीट पर 68 फीसदी मुस्लिम वोटर हैं जबकि 32 प्रतिशत हिंदू वोटर हैं। इस सीट पर हिंदू उम्मीदवार ने आखिरी बार 1967 में जीत दर्ज की थी। उस समय जेपी आंदोलन में हिस्सा लेने वाले लखनलाल कपूर जीते थे। मगर इसके बाद से यहां कोई हिंदू उम्मीदवार नहीं जीता। इस बार भी मुकाबला मुस्लिम वोटर्स के बीच है।

ये भी पढ़ें: UP-Bihar से केरल-बंगाल तक, Live देखिए लोकसभा रिजल्ट की कवरेज

56 फीसदी हुआ था मतदान

26 अप्रैल को यहां हुए मतदान में 56.12 फीसदी मतदान हुआ था। यहां से 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। साल 2019 में एनडीए ने 40 में से 39 सीटें जीती थीं, लेकिन बस एक इसी सीट पर जीत दर्ज नहीं हो पाई थी। मोहम्मद जावेद ने जदयू के सैयद मोहम्मद अशरफ को 34,461 वोटों से हराया था।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें