Bridge Collapsed : बिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक और पुल ढह गया, जिसे लेकर पूरे राज्य में हड़कंप मच गया। 10 दिन में पुल गिरने की यह चौथी घटना है। अररिया, सिवान और मोतिहारी के बाद किशनगंज जिले में पुल गिरने का मामला सामने आया है।
मानसून के आते ही बिहार में नदी और नालों पर बने पुल गिरने लगे हैं। किशनगंज जिले में गुरुवार को 13 साल पुराना एक ब्रिज ढह गया। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत यह पुल बना था, जिससे आसपास के गांवों के 40 हजार लोगों का आना जाना था। बाढ़ के पानी में यह पुल बह गया, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो गई।
यह भी पढ़ें : बिहार में करोड़ों का पुल ढहा, देखते ही देखते गंडक नहर के पानी में बह गया, वीडियो आया सामने
नदी में जलस्तर बढ़ने से गिरा पुल
इसे लेकर जिले के अधिकारियों का कहना है कि जिले में एक छोटी सहायक नदी है, जो कंकई नदी को महानंदा से जोड़ती है। इस नदी को पार करने के लिए बहादुरगंज ब्लॉक में साल 2011 में 70 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा एक पुल बना था। बारिश की वजह से नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे पुल का एक पिलर टूट गया और पूरा ब्रिज पानी में धंस गया।
यह भी पढ़ें : Video: बिहार में उद्घाटन से पहले भरभराकर नदी में गिरा पुल, डूब गए 12 करोड़ रुपये
इन जिलों में ढह गए ब्रिज
आपको बता दें कि इससे पहले अररिया जिले में 180 मीटर लंबा नवनिर्मित पुल गिर गया था। सिकटी प्रखंड स्थित बकरा नदी पर इस ब्रिज को बनाने में 12 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इसके बाद सिवान में नहर पर बना एक छोटा पुल ढह गया। फिर मोतिहारी के घोड़ासहन ब्लॉक में एक निर्माणाधीन ब्रिज गिर गया, जो दो करोड़ की लागत से बन रहा था।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
15 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
18 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
20 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
22 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
23 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
23 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines