Bihar Crime News: बिहार के पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां अपहरणकर्ताओं ने एक बच्चे को किडनैप कर लिया। परिवार वालों से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी, लेकिन अचानक फिर कुछ ऐसा हुआ कि आरोपी बच्चे को एक स्टेशन के पास छोड़ गए। मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।
फिरौती का फोन आते ही उड़ गए होश
जानकारी के अनुसार, मामला बिहार के पटना शहर का है। यहां छह साल के एक बच्चे का मंगलवार को उसके स्कूल के गेट से अपहरण हो गया। इसके बाद बच्चे के परिवार वालों पर फोन आया और 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। सूचना पर परिवार वालों के होश उड़ गए। उन्होंने आनन-फानन में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पिता ने सुबह स्कूल के गेट पर छोड़ा
पुलिस ने बताया है कि बच्चे की पहचान शिवम के रूप में हुई है। छानबीन में सामने आया कि शिवम के पिता उसे स्कूल के गेट पर छोड़कर गए थे। इसके बाद बदमाशों का एक गैंग उसे जबरन गाड़ी में डालकर ले गया। जब छुट्टी का समय हुआ तो पिता स्कूल पहुंचा। तब स्कूल प्रबंधन ने बताया कि शिवम तो स्कूल आया ही नहीं था।
पुलिस ने दिया ये बयान
पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप करने के बाद बदमाश शिवम को बख्तियारपुर स्टेशन के पास छोड़ गए और मौके से फरार हो गए। इस मामले में पटना के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, बच्चे का अपहरण करने वाले बदमाशों की पहचान हो गई है। आरोपी जल्द ही गिरफ्तार होंगे।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines