Bihar Elections: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अब राजनीति की पारी खेलने उतरे खेसारी लाल यादव ने अपने अंदाज़ में जनता के दिल की बात कही. शहर की अव्यवस्था, पलायन और टूटी उम्मीदों पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि “पलायन का दर्द क्या होता है, यह मैं जानता हूं. जब अपने गांव के लोग रोजी-रोटी के लिए बाहर जाते हैं, तो दिल टूट जाता है. लेकिन अब यह हालात बदलेंगे. छपरा अब जगमगाएगा. सगाई, पढ़ाई या दवाई, किसी चीज़ में दिक्कत नहीं होगी.”
सिस्टम को दुरुस्त करना उनकी पहली प्राथमिकता
खेसारी ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें “नेता जी” या “मंत्री जी” कहलाने का कोई शौक नहीं है. वे जनता के बीच बेटे की तरह रहना चाहते हैं और उनकी सेवा ही उनका धर्म होगा. उन्होंने कहा कि सड़ चुके सिस्टम को दुरुस्त करना उनकी पहली प्राथमिकता है. खेसारी ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया और कहा कि उन्होंने गरीबी, भेदभाव और पलायन की मार झेली है. आज जब उनके पास मंच है, तो वे इसे जनसेवा के लिए इस्तेमाल करेंगे.
जनता से की अपील
उन्होंने शत्रुघ्न यादव से खेसारी बनने तक के सफर को “संघर्ष भरा लेकिन प्रेरणादायक” बताते हुए खेसारी भावुक होते नजर आए. खेसारी बोले, तो लोग बार-बार तालियों से उनका स्वागत करते रहे. इस दौरान उन्होंने जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि “मैं कोई वादा नहीं कर रहा, बस भरोसा चाहता हूं. बदलाव लाने का हौसला आपसे ही मिलेगा.” उन्होंने छपरा को “अपने दिल का शहर” बताते हुए कहा कि वे इसे बिहार का आदर्श शहर बनाना चाहते हैं.
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
3 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
21 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
22 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines