बिहार में पहली बार ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025’ का आयोजन पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में हुआ। 4 मई (रविवार) को इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मशाल जलाकर की। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभारंभ किया।
इस दौरान उन्होंने बिहार के लाल क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की और कहा कि आईपीएल में हम सभी ने बिहार के बेटे का शानदार प्रदर्शन देखा है। इतनी कम उम्र में उसने इतना बड़ा रिकॉर्ड बनाकर बिहार और देश का नाम रोशन किया है। इस मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया सहित एनडीए के कई नेता मौजूद थे।
बिहार के 5 जिलों में आयोजन
बता दें, 4 मई से 15 मई तक ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025’ का आयोजन किया गया है। बिहार के 5 जिले पटना, बेगूसराय, गया, भागलपुर और राजगीर में इसका आयोजन किया गया है। 4 मई यानी आज से शुरू हुए खेलों के महाकुंभ ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025’ में 28 खेलों के लिए 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 8500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कुल 2,435 पदक के लिए सभी खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों के अलावा 1500 ट्रेनर और तकनीकी अधिकारी शामिल हो रहे हैं। 28 खेलों में से 3 खेल का आयोजन दिल्ली में होगा। दिल्ली में शूटिंग, ट्रैक साइकलिंग और जिमनास्टिक खेला जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से खेलो इंडिया यूथ गेम्स के शुभारंभ की घोषणा की। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का मशाल प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश के माध्यम से बिहार के खेल विकास एवं युवाओं के जोश की सराहना की। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि इस साल खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन बिहार में किया जा रहा है और इसके शुभारंभ की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वीडियो संदेश के माध्यम से की गई है।
ये भी पढ़ें- Exclusive: ‘ताड़ी एक नेचुरल जूस है’, तेजस्वी यादव-चिराग पासवान पर क्या बोले जीतनराम मांझी?
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
3 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
4 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
16 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
18 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines