बिहार के खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र के वेदांत को गोल्ड, हरियाणा-पंजाब के निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन

Khelo India Youth Games 2025: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तीसरे दिन महाराष्ट्र के वेदांत नितिन ने 50 मीटर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर दम दिखाया। प्रतियोगिता में हरियाणा और पंजाब के निशानेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

Khelo India

Khelo India Youth Games 2025: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की शूटिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन, महाराष्ट्र के वेदांत नितिन ने 50 मीटर थ्री पोजीशंस राइफल (पुरुष युवा वर्ग) में 452.5 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। उनके बाद हरियाणा के रोहित कन्यन ने 451.9 अंकों के साथ रजत और पंजाब के अमितोज सिंह ने 440.1 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

विज्ञापन

गोल्ड मेडेलिस्ट वेदांत बोलें-बिहार सरकार की व्यवस्था सराहनीय

जीत के बाद वेदांत ने कहा, “पिछली खेलो इंडिया प्रतियोगिता में मैं एक बार पांचवें स्थान पर था, इसलिए इस बार थोड़ा नर्वस था। लेकिन अब जब मैंने गोल्ड जीता है, तो यह बहुत खास है। मैं 2022 से खेलो इंडिया से जुड़ा हूं और सरकार की आर्थिक सहायता से चीजें काफी आसान हो गई हैं। मैंने पहले भी भाग लिया है, लेकिन इस बार बिहार सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाएं सराहनीय हैं।”

विज्ञापन

अन्य खिलाड़ी क्या बोले?

हरियाणा के रोहित कन्यन ने कहा, “अगर मैंने आखिरी शॉट सही से लिया होता, तो मैं गोल्ड जीत सकता था। अब मैं आने वाली प्रतियोगिताओं में गोल्ड के लिए तैयारी कर रहा हूं।” रोहित ने 451.9 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया।

विज्ञापन

वहीं, अन्य खिलाड़ी अमितोज सिंह भी 440.1 अंकों के साथ कांस्य पदक जीते। उन्होंने कहा, “यह मेरी पहली खेलो इंडिया प्रतियोगिता थी और भगवान की कृपा से मैंने कांस्य पदक जीता।”

विज्ञापन

दिल्ली में होंगी प्रतियोगिताएं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में 4 से 15 मई तक करणी सिंह शूटिंग रेंज और इंदिरा गांधी स्टेडियम में शूटिंग, साइक्लिंग और जिमनास्टिक की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ