News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Khan Sir Wedding Reception: देश के प्रसिद्ध शिक्षक खान सर शादी के बाद अपनी रिसेप्शन पार्टी को लेकर चर्चाओं में है। पहले उन्होंने अपने मेहमानों के लिए भोज का आयोजन किया और फिर कुछ छात्राओं के लिए अलग से भोज का आयोजन किया। अब एक बार फिर उन्होंने NEET और JEE के छात्रों को पार्टी थी और उनके लिए भव्य व्यवस्था भी की।
खान सर ने खुद बताया कि बच्चों की संख्या अधिक है। 20 हजार बच्चियां हैं और 50000 बच्चे हैं। एक दिन में सभी को बुलाना संभव नहीं है। एक दिन में महज 15 से 20 हजार को ही बुलाया जा सकता है। आज हमने 15 हजार बच्चों को खाने पर बुलाया है। ये सभी NEET और JEE के छात्र है।
खान सर ने बताया कि 156 तरह के भोजन इन छात्रों के लिए बनवाये गए हैं। जब ये आए हैं, तब इन पर फूलों की बारिश हुई है, जिससे इन्हें भी एहसास हो कि ये VIP हैं। 3 इडियट में देखने को मिला था कि प्रोफेसर वायरस अपनी पार्टी में छात्रों को नहीं बुलाते लेकिन इसके बावजूद आमिर खान वहां पहुंच जाते हैं। हालांकि मैने इन बच्चों को बुलाया है और कहा है कि तुम लोग इतने कामयाब बनो कि जो तुम्हें नहीं बुलाते हैं, उनकी हो रेंज से बाहर चले जाना।
ANI से बात करते हुए खान सर ने कहा कि इन लोगों के लिए यहां कोई कमी नहीं होने देंगे, जिससे उन्हें लगे कि वे छात्र हैं। ये सभी भारत के भविष्य हैं। वहीं ईरान और इजराइल पर खान से कहा कि अरब को समझना मुश्किल है। कतार अपना एयरबेस ईरान पर हमला करने के लिए दे रहा है। ईरान इजराइल पर मिसाइल मारता है तो इराक और जॉर्डन उसे गिरा देते हैं। अरब वाले खुद नहीं चाहते हैं कि गाजा बचे।
#WATCH पटना (बिहार): शिक्षक खान सर ने NEET और JEE छात्रों के लिए रिसेप्शन का आयोजन किया।
उन्होंने कहा, “आज लड़कों के लिए रिसेप्शन रहा गया है। एक दिन में सभी छात्रों को बुलाना संभव नहीं है। NEET और JEE के छात्रों को आज बुलाया है। 156 तरह के पकवान इनके लिए बनाए गए हैं। ये सभी भारत… pic.twitter.com/SzQJ42hZrF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2025
उन्होंने कहा कि इजराइल और ईरान दोनों हमारे लिए ठीक हैं। दोनों हमारी मुश्किल स्थिति में साथ दिए हैं। पाकिस्तान को जवाब देने के लिए हमारे पास ईरान है। भारत की भूमिका यही होनी चाहिए कि ये युद्ध जल्द से जल्द रुके क्योंकि भारत को इससे कुछ मिलने वाला नहीं है बल्कि उल्टा नुकसान ही होगा। देश हमारे पसंद और नापसंद से देश नहीं चलता है। अगर ईरान को कुछ हुआ तो पेट्रोल के दाम 150 रुपये लीटर हो जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।