पटना के चर्चित कोचिंग विवाद और हवाई फायरिंग मामले में नया मोड़ आ गया है. पुलिस की लगातार बढ़ती दबिश के बीच यह चर्चा तेज थी कि मशहूर शिक्षक फैजल खान उर्फ ‘खान सर’ कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं. लेकिन अब साफ हो गया है कि खान सर अदालत के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेंगे. कानून के शिकंजे और जेल जाने से बचने के लिए खान सर ने एक बड़ा कानूनी दांव खेलते हुए अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल कर दी है.
अनुराग वर्मा की कोर्ट में अर्जी दाखिल
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, खान सर ने शनिवार को अनुराग वर्मा की कोर्ट में अपनी अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. खास बात यह है कि इस याचिका में खान सर ने सिर्फ अपने लिए ही नहीं, बल्कि अपने उन दोनों निजी सुरक्षा गार्डों (बॉडीगार्ड्स) के लिए भी एंटीसिपेटरी बेल की मांग की है, जिन पर भीड़ पर गोली चलाने का आरोप है. इस कानूनी कदम के बाद अब यह पूरी तरह साफ हो गया है कि जब तक अदालत से अग्रिम जमानत पर कोई फैसला नहीं आ जाता, तब तक खान सर पुलिस के सामने या कोर्ट में सरेंडर नहीं करने वाले हैं.
क्यों बदला सरेंडर का फैसला?
कानूनी जानकारों का मानना है कि खान सर और उनके वकीलों ने बेहद सोची-समझी रणनीति के तहत यह कदम उठाया है. चूंकि पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या के प्रयास (BNS की धारा 109) और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर और गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, ऐसे में सरेंडर करने पर उन्हें तुरंत राहत मिलने की गुंजाइश बहुत कम थी. जेल जाने के जोखिम को टालने के लिए ही उन्होंने कोर्ट से सीधे गिरफ्तारी पर रोक लगाने और अग्रिम जमानत देने की गुहार लगाई है.
क्या है पूरा मामला?
यह पूरा विवाद पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ कोचिंग संस्थान के बाहर हुए पथराव और उसके बाद हुई हवाई फायरिंग से जुड़ा है. पुलिस के मुताबिक, खान सर के दोनों गार्डों ने पूछताछ में कुबूल किया था कि उन्होंने खुद खान सर के कहने पर ही हवाई फायरिंग की थी. इस बयान के बाद से ही पटना पुलिस की तीन विशेष टीमें खान सर की गिरफ्तारी के लिए रात भर छापेमारी कर रही थीं और खान सर भूमिगत चल रहे थे. अब सबकी नजरें अनुराग वर्मा की कोर्ट पर टिकी हैं कि खान सर को राहत मिलती है या उनकी मुश्किलें और बढ़ती हैं.
संबंधित खबरें
छठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
14 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
20 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
20 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
20 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
1 day agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines