पटना की एक सिविल कोर्ट ने सोमवार को फैसल खान उर्फ खान सर और उनके दो बॉडीगार्ड्स को अग्रिम जमानत दे दी है. बता दें कि यह मामला शहर के मुसल्लहपुर इलाके में कोचिंग संस्थानों के बीच हुई झड़प से जुड़ा है. इससे पहले, जज की अनुपस्थिति के कारण सुनवाई 10 जुलाई से 13 जुलाई तक के लिए टाल दी गई थी.
क्या है पूरा मामला?
यह मामला 2 जून को पटना में ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ (KGS) पर हुए हमले से जुड़ा है, जब 15-20 लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर संस्थान में तोड़-फोड़ की थी और खान सर द्वारा चलाए जा रहे संस्थान पर पत्थर फेंके थे.
बता दें कि फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियार जब्त करके फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं, कदमकुआं पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है और दोनों बॉडीगार्ड न्यायिक हिरासत में हैं. खान सर ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है.
घटना के तुरंत बाद, खान सर ने आरोप लगाया था कि KGS पर हुए हमले के पीछे एक प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान से जुड़े लोग थे. बाद में उस प्रतिद्वंद्वी संस्थान के सदस्यों ने उन पर ही यह घटना खुद करवाने का आरोप लगाया.
सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग के मामले में हिरासत में लिए गए दोनों गार्ड्स ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उन्होंने खान सर के कहने पर फायरिंग की थी. उन्होंने आरोप लगाया कि फायरिंग का आदेश कोचिंग सेंटर के बाहर मारपीट की घटना के बाद दिया गया था, जब हालात बिगड़ गए थे और वहां भीड़ जमा हो गई थी.
यह भी पढ़ें- इंडियन रेलवे को यात्री ही लगा रहा रहे चूना, 1.27 करोड़ रुपये के चादर, तकिए और तौलिए चोरी; RTI में खुलासा
घटना के समय खान सर मौजूद थे?
इन दोनों गार्ड्स की पहचान 38 साल के प्रदीप कुमार और 34 साल के तालेबार सिंह के तौर पर हुई है. दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और उन्हें नोएडा की एक सिक्योरिटी एजेंसी के जरिए काम पर रखा गया था.
पूछताछ के दौरान, गार्ड्स ने पुलिस को बताया कि उन्हें आदेश मिलने के बाद उन्होंने अपनी लाइसेंसी .315-बोर राइफल से दो-दो राउंड फायरिंग की थी. उन्होंने यह भी बताया कि घटना के समय खान सर मौके पर मौजूद थे.
मामले की जांच चल रही है. पुलिस 2 जून को हुई तोड़-फोड़ और पत्थरबाजी की घटना, गार्ड्स की कथित फायरिंग और खान सर व विरोधी कोचिंग इंस्टीट्यूट के सदस्यों के अलग-अलग दावों की जांच कर रही है.
25 जून को खान सर की कोचिंग में लगी थी आग
गौरतलब है कि 25 जून, 2026 को पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित फैजल खान उर्फ खान सर के कोचिंग सेंटर में आग लग गई थी. वहीं, कोचिंग सेंटर में लगे फायर सिस्टम की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया. आग लगने की वजह शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट थी.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग लगने से ठीक 3 दिन पहले ही फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान संस्थान के फायर सिस्टम में खामियां पाई थीं और उसे दुरुस्त करने का निर्देश भी दिया था.
संबंधित खबरें
4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
4 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines