हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kesaria Election Result 2025: केसरिया से दूसरी बार विधायक बनीं JDU की शालिनी मिश्रा, मुकेश सहनी की VIP के वरुण विजय हारे

Kesaria Election Result 2025: बिहार की केसरिया विधानसभा सीट पर चुनाव के नतीजे (Bihar Chunav Natije 2025) आ गए हैं। यहां से जेडीयू की शालिनी मिश्रा और महागठबंधन से वीआईपी पार्टी के वरुण विजय में टक्कर थी, लेकिन जीत शालिनी मिश्रा की हुई।

विज्ञापन
Kesaria Assembly MLA Shalini Mishra

Live Updates

18:47 (IST) 14 Nov 2025

Kesaria Election Result 2025 LIVE: बीजेपी की शालिनी मिश्रा जीतीं

केसरिया सीट पर 22 राउंड की काउंटिंग हुई. शालिनी मिश्रा ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए थी और पहले राउंड से ही शालिनी और दूसरे नंबर के प्रतिद्वंदी के बीच हजारों वोटों का अंतर रहा. आखिरकार शालिनी मिश्रा जीतीं और उन्हें 78192 वोट मिले, वहीं विकासशील इंसान पार्टी के वरुण विजय को 61852 वोट मिले. दोनों की हार जीत का अंतर 16340 वोटों का रहा. तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के नाज अहमद शान रहे, जिन्हें 11206 वोट मिले थे.

14:43 (IST) 14 Nov 2025

Kesaria Election Result 2025 LIVE: शालिनी मिश्रा 50000 से ज्यादा वोटों से जीती

बिहार की केसरिया विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड की शालिनी मिश्रा दूसरी बार चुनाव जीती हैं. साल 2020 का चुनाव भी उन्होंने जीता था और विधायक बनी थीं

13:41 (IST) 14 Nov 2025

Kesaria Election Result 2025 LIVE: केसरिया में जेडीयू उम्मीदवार शालिनी मिश्रा जीतीं

केसरिया विधानसभा सीट से नीतीश कुमार की जेडीयू को पहली जीत मिली है. जेडीयू की उम्मीदवार शालिनी मिश्रा जीत गई हैं. उन्होंने मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी के वरुण विजय को हराया है.

12:49 (IST) 14 Nov 2025

Kesaria Election Result 2025 LIVE: जेडीयू की शालिनी मिश्रा 7000 वोटों से आगे

बिहार की केसरिया विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड यानी जेडीयू की शालिनी मिश्रा 7050 वोटों से आगे चल रही हैं, वहीं मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी के वरुण विजय दूसरे नंबर पर हैं और तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के नाज अहमद खान हैं.

10:46 (IST) 14 Nov 2025

Kesaria Election Result 2025 LIVE: शालिनी मिश्रा ने कायम रखी हुई है बढ़त

केसरिया विधानसभा सीट पर जेडीयू की उम्मीदवार शालिनी मिश्रा ने बढ़त कायम रखी हुई है. मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी के वरुण विजय पीछे चल रहे हैं.

09:45 (IST) 14 Nov 2025

Kesaria Election Result 2025 LIVE: शुरुआती रुझानों में शालिनी मिश्रा आगे

केसरिया विधानसभा सीट पर ईवीएम वोटों की काउंटिंग जारी है और शुरुआती रुझानों में जनता दल यूनाइटेड की शालिनी मिश्रा आगे हैं.

09:18 (IST) 14 Nov 2025

Kesaria Election Result 2025 LIVE: RJD ने जीता था 2015 का चुनाव

2015 की तो यहां से आरजेडी को जीत मिली थी, वहीं बीजेपी दूसरे नंबर पर रही थी। तब भी जीत का अंतर बहुत ज्यादा नहीं था। अब चिराग एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं आरजेडी ने यह सीट मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को दे दी है।

08:54 (IST) 14 Nov 2025

Kesaria Election Result 2025 LIVE: केसरिया में इस बार आसान नहीं होगी सीट

केसरिया विधानसभा क्षेत्र में दूसरे फेज में 11 नवंबर को मतदान हुआ था, लेकिन केसरिया में जीत इस बार किसी भी पार्टी के लिए आसान नहीं होगी। पिछले चुनाव यानी 2020 में जेडीयू के टिकट पर शालिनी मिश्रा ने चुनाव जरुर जीता था लेकिन आरजेडी प्रत्याशी से जीत का अंतर ज्यादा नहीं था। वहीं चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी भी तीसरे नंबर पर थी।

08:42 (IST) 14 Nov 2025

Kesaria Election Result 2025 LIVE: केसरिया में वोटों की काउंटिंग जारी

बिहार की केसरिया विधानसभा सीट पर मतगणना चल रही है और सबसे पहले पोस्ट बैलेट गिने जो रहे हैं. पोस्टल बैलेट की काउंटिंग के बाद ईवीएम मशीनें खुलेंगी और वोटों की गिनती शुरू होगी. काउंटिंग शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही रुझान आने लगेंगे.

Kesaria Election Result 2025: बिहार की केसरिया विधानसभा सीट से दूसरी बार चुनाव जीतकर अगले 5 साल के लिए जनता दल यूनाइटेड (JDU) की शालिनी मिश्रा विधायक बन गई हैं. आज सुबह ठीक 8 बजे से मतगणना शुरू हुई थी और सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने गए थे. डाक मतपत्र गिने जाने के बाद EVM मशीनें खुलीं और वोटों की काउंटिंग शुरू हुई, उसके बाद रुझान आने लगे.

केसरिया सीट पर 22 राउंड की काउंटिंग हुई. शालिनी मिश्रा ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए थी और पहले राउंड से ही शालिनी और दूसरे नंबर के प्रतिद्वंदी के बीच हजारों वोटों का अंतर रहा. आखिरकार शालिनी मिश्रा जीतीं और उन्हें 78192 वोट मिले, वहीं विकासशील इंसान पार्टी के वरुण विजय को 61852 वोट मिले. दोनों की हार जीत का अंतर 16340 वोटों का रहा. तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के नाज अहमद शान रहे, जिन्हें 11206 वोट मिले थे.

यहां पढ़ें सभी 243 विधानसभा सीटों के नतीजे…

विज्ञापन

बता दें कि केसरिया विधानसभा सीट पर दूसरे फेज में 11 नवंबर को मतदान हुआ था, लेकिन केसरिया में जीत इस बार किसी भी पार्टी के लिए आसान नहीं थी। पिछले चुनाव यानी साल 2020 में जेडीयू के टिकट पर शालिनी मिश्रा ने चुनाव जरूर जीता था, लेकिन आरजेडी प्रत्याशी से जीत का अंतर ज्यादा नहीं था। वहीं चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी तीसरे नंबर पर थी।

2015 में यहां से आरजेडी को जीत मिली थी, वहीं बीजेपी दूसरे नंबर पर रही थी। तब भी जीत का अंतर बहुत ज्यादा नहीं था। अब चिराग एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं आरजेडी ने यह सीट मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को दे दी।

विज्ञापन

इस बार के उम्मीदवार

एनडीए गठबंधन की तरफ से यह सीट जेडीयू के खाते में गई और जेडीयू ने शालिनी मिश्रा को मैदान में उतारा। इसके अलावा महागठबंधन ने यह सीट अपने सहयोगी दल मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को दी है और मुकेश सहनी ने वरुण विजय को टिकट दी। इस सीट पर आरजेडी का काफी मतदाता हैं, लेकिन वीआईपी के लिए यह नुकसानदायक साबित हुआ।

साल 2020 के परिणाम

साल 2020 में यह सीट जेडीयू के खाते में गई थी। जेडीयू की शालिनी मिश्रा ने 40,129 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। दूसरे नंबर पर आरजेडी के संतोष कुशवाहा रहे थे, जिन्हें 30,992 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी रही। एलजेपी के राम शरण प्रसाद यादव को 18 हजार से ज्यादा वोट मिले थे।

विज्ञापन
प्रत्याशीपार्टीवोट
शालिनी मिश्राजेडीयू 40,129 (जीत)
संतोष कुशवाहाआरजेडी 18,771 (हार)

साल 2015 के परिणाम

साल 2015 में यह सीट आरजेडी के खाते में आई थी। आजेडी के डॉ राजेश कुमार को 62 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। वहीं बीजेपी के राजेंद्र प्रसाद गुप्ता 46 हजार वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे। सीपीआई से राम शरण यादव को 11 हजार वोट मिले थे।

प्रत्याशीपार्टीवोट
डॉ राजेश कुमारआजेडी 62,562 (जीत)
राम शरण यादवसीपीआई 11,771 (हार)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola