Live Updates
17:06 (IST) 14 Nov 2025
Keoti Election Result 2025 LIVE Update

पहले स्थान पर रहे भाजपा के मुरारी मोहन झा जिन्हें कुल 89123 वोट मिले. दूसरे स्थान पर राष्ट्रीय जनता दल के फराज फातमी रहे जिन्हें कुल 81818 वोट मिले. 7474 वोटों के साथ AIMIM के मोहम्मद अनिसुर रहमान को तीसरा स्थान मिला.

15:33 (IST) 14 Nov 2025
Keoti Election Result 2025 LIVE Update

भारतीय जनता पार्टी के मुरारी मोहन झा 5551 वोटों से आगे. 23वां वोटिंग राउंड हो गया है पूरा.

13:53 (IST) 14 Nov 2025
Keoti Election Result 2025 LIVE

केवटी में भाजपा के मुरारी मोहन झा 4043 वोटों की बढ़त से आगे.

11:54 (IST) 14 Nov 2025
Keoti Election Result 2025 LIVE

नौंवे राउंड की काउंटिंग के बाद भारतीय जनता पार्टी के मुरारी मोहन झा 34223 वोटों के साथ सबसे आगे हैं. 27665 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं राष्ट्रीय जनता दल के फराज फातमी.

11:09 (IST) 14 Nov 2025
Keoti Election Result 2025 LIVE Update

मुरारी मोहन झा के हिस्से अबतक 27486 वोट, दूसरे स्थान पर 22392 वोटों के साथ राष्ट्रीय जनता दल के फराज फातमी और तीसरे स्थान पर मात्र 1993 वोटों के साथ AIMIM के मोहम्मद अनिसुर रहमान हैं.

10:44 (IST) 14 Nov 2025
Keoti Election Result 2025 LIVE

पांचवे राउंड की गिनती में सबसे आगे भारतीय जनता पार्टी के मुरारी मोहन झा. 21166 वोटों के साथ जीत की तरफ अग्रसर.

09:53 (IST) 14 Nov 2025
Keoti Election Result 2025 LIVE Update

केवटी से भारतीय जनता पार्टी के मुरारी मोहन झा 8449 वोटों के साथ आगे. राष्ट्रीय जनता दल के फराज फातमी 5084 वोटों के साथ रेस में बने हुए हैं.

08:50 (IST) 14 Nov 2025
Keoti Election Result 2025 LIVE Update

साल 2020 में केवटी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने मुरारी मोहन झा को केवटी से विजेता बनाया था. भाजपा के मुरारी मोहन झा को कुल 76,372 वोट मिले थे.

08:27 (IST) 14 Nov 2025
Keoti Election Result 2025 LIVE Updates

केवटी में शुरू हुई वोटों की गिनती.

07:37 (IST) 14 Nov 2025
Keoti Election Result 2025 LIVE Updates

केवटी में पहले चरण के मतदान 6 नवंबर को हो चुके हैं. कुछ ही देर में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी और पता चलेगा किसके नाम होगी केवटी की कुर्सी.

07:12 (IST) 14 Nov 2025
Keoti Election Result LIVE Updates

केवटी की कुर्सी के लिए इस साल भाजपा, जेडीयू, एलजेपी, आरजेडी और कांग्रेस गठबंधन का आपस में मुकाबला है.

Keoti Election Result 2025 LIVE: बिहार के केवटी विधानसभा क्षेत्र के दो चरणों में चुनाव हुए हैं जिसके पहले चरण में 5 नवंबर को वोटिंग हो चुकी है और आज कुछ घंटों में नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. इस सीट पर इस साल भाजपा, जेडीयू, एलजेपी और आरजेडी, कांग्रेस गठबंधन का आपस में मुकाबला है. मुख्य प्रत्याशियों में जनसुराज के बिल्टू साहनी, भाजपा के डॉ. मुरारी मोहन झा और राजद के डॉ. फिरोज फातमी हैं. पिछले कुछ चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (NDA गठबंधन) और राष्ट्रीय जनता दल (महागठबंधन) के बीच ही मुकाबला केंद्रित रहा है. हालांकि इस साल एकबार फिर केवटी की कुर्सी भाजपा के मुरारी मोहन झा ने अपने नाम कर ली है.

केवटी विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे

मुख्य प्रत्याशियों में भाजपा के मुरारी मोहन झा हैं जो केवटी के वर्तमान विधायक हैं और एकबार फिर भाजपा (BJP) की टिकट पर खड़े हुए थे. मुरारी मोहन झा केवटी के प्रमुख और लोकप्रिय नेताओं में आते हैं. जनसुराज के बिल्टू साहनी और राजद से डॉ. फिरोज फातमी भी चुनावी मैदान में खड़े थे. पहले स्थान पर रहे भाजपा के मुरारी मोहन झा जिन्हें कुल 89123 वोट मिले. दूसरे स्थान पर राष्ट्रीय जनता दल के फराज फातमी रहे जिन्हें कुल 81818 वोट मिले. 7474 वोटों के साथ AIMIM के मोहम्मद अनिसुर रहमान को तीसरा स्थान मिला.

---विज्ञापन---

प्रत्याशीवोटपार्टी
मुरारी मोहन झा89123BJP
फराज फातमी81818RJD
मोहम्मद अनिसुर रहमान7474AIMIM

यह भी पढ़ें - Gaighat Election Result 2025 LIVE: गायघाट की कुर्सी पर कायम रह पाएगा राजद का कब्जा या छिन जाएगी कुर्सी

---विज्ञापन---

केवटी विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे

साल 2020 में केवटी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने मुरारी मोहन झा को केवटी से विजेता बनाया था. भाजपा के मुरारी मोहन झा को कुल 76,372 वोट मिले थे. दूसके स्थान पर कांटे की टक्कर दे रहे थे राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी जिन्हें 71,246 वोट्स मिले थे. इसके बाद 3,304 वोट्स के साथ IND के योगेश रंजन थे.

प्रत्याशी वोटपार्टी
मुरारी मोहन झा76,372BJP
अब्दुल बारी सिद्दीकी71,246RJD
योगेश रंजन3,304IND

केवटी विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

साल 2015 में केवटी से राजद ने जीत हासिल की थी. फराज फातमी ने 68,601 वोट्स के साथ कुर्सी अपने नाम की थी. वहीं, भाजपा के अशोक कुमार यादव को 60,771 वोट मिले थे और राम चंद्र शाह 2,176 वोट्स के साथ तीसरे स्थान पर थे.

प्रत्याशी वोट्सनतीजे
फराज फातमी68,601RJD
अशोक कुमार यादव60,771BJP
राम चंद्र शाह 2,176CPI

केवटी का राजनीतिक समीकरण

केवटी विधानसभा क्षेत्र के चुनावी इतिहास की चर्चा करें तो यहां की निर्वाचन क्षेत्र संख्या 86 है. मिथिलांचल की राजनीति में केवटी का खास स्थान है और यहां चुनावी मुकाबले कांटे के होते हैं. यहां किसी दल का स्थायी दबदबा नहीं रहा है. पिछले कुछ चुनावों को देखें तो मुख्य मकाबलता भारतीय जनता पार्टी (एनडीए गठबंधन) और राष्ट्रीय जनता दल (महागठबंधन) के बीच देखा गया है. इसके अलावा, उम्मीदवारों की व्यक्तिगत छवि नतीजों पर अत्यधिक असर डालती देखी गई है.

केवटी का मतदाता आधार

केवटी ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र है और यहां कि अधिकांश आबादी कृषि से संबंधित समस्याओं से संबंधित गतिविधियों पर निर्भर करती है. इसके अतिरिक्त, चुनावी दृष्टिकोण का मतदाता आधार विविधता वाला है. यहां मुस्लिम और यादव मतदाताओं की बड़ी संख्या है. इसके अलावा, ब्राह्मण, राजपूत और अन्य सवर्ण जातियों का प्रभाव देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें- Minapur Election Result 2025 LIVE: मीनापुर में फिर RJD का परचम लहराएगा या बदलेगा समीकरण