हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Katoria Assembly Election Result 2025: भाजपा के पूरन लाल टुडू 10986 वोटों से जीते, कांटे का रहा मुकाबला

Katoria Assembly Election Result 2025: बिहार की कटोरिया विधान सभा सीट पर आज तय हो जाएगा कि बदलाव होगा या फिर से बीजेपी इस सीट को अपने खाते में करने में सफल हो जाएगी. कुछ ही देर में विधानसभा सीट के चुनाव परिणाम आने शुरू हो जाएंगे.

विज्ञापन
KATORIA

Live Updates

18:32 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Chunav 2025: Live Update

कटोरिया विधान सभा सीट पर भाजपा के पूरन लाल टुडू ने 10986 वोटों से जीत हासिल की है

14:26 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Chunav 2025: कटोरिया विधानसभा पर ताजा अपडेट

RJD की स्वीटी इस सीट पर 11 राउंड होने के बाद 1 हजार के मामूली अंतर से आगे है. दूसरे पर एनडीए के पूरन लाल टुडू है.

Katoria Assembly Election Result 2025: बिहार की कटोरिया विधान सभा सीट पर भाजपा के पूरन लाल टुडू ने 10986 वोटों से जीत हासिल की है. शुरूआत में आरजेडी की स्वीटी सीमा हेम्ब्रम आगे चल रही थी. कांटे के मुकाबले में 25 राउंड पूरे होने के बाद टुडू ने जीत हासिल की है. इस सीट पर पूरे दिन कांटे की टक्कर रही.

भाजपा और राजद के बीच मुकाबला

साल 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार गिरधारी यादव ने राष्‍ट्रीय जनता दल के जय प्रकाश नारायण यादव को 103844 वोट के अंतर से हराकर बांका से सांसद चुने गए थे. इस बार के विधान सभा चुनाव में कटोरिया विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और राजद के बीच माना जा रहा है. भाजपा ने पूरन लाल टुडू को उम्मीदवार बनाया है, जबकि राजद ने स्वीटी सीमा हेम्ब्रम को मैदान में उतारा है. इसके अलावा, जन स्वराज पार्टी ने सलोनी मुर्मू को टिकट देकर चुनावी लड़ाई को और रोचक बना दिया है.

कांग्रेस ने 5, राजद ने 3 और भाजपा ने 2 बार किया कब्जा

कटोरिया विधानसभा सीट के इतिहास की बात करें तो इस सीट पर कांग्रेस ने 5 बार, राजद ने 3 बार, भाजपा ने 2 बार, जनता दल ने 2 बार और लोजपा ने एक बार जीत दर्ज की है. भौगोलिक दृष्टि से कटोरिया झारखंड की सीमा से सटे पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है और छोटानागपुर पठार का हिस्सा है. जिला मुख्यालय बांका से इसकी दूरी लगभग 25 किलोमीटर है और प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर से 40 किलोमीटर दूर है. इसके पास के शहर झाझा और अमरपुर हैं. जातिगत समीकरणों की दृष्टि से मुस्लिम मतदाता इस सीट पर निर्णायक भूमिका निभाते हैं. इसके अलावा, भूमिहार, ब्राह्मण, कोइरी और रविदास समुदाय के मतदाता भी अच्छी संख्या में हैं.

विज्ञापन

2020 चुनाव परिणाम

2020 विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार निक्की हेम्ब्रम 74,785 वोट हासिंल करते हुए राष्‍ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार स्वीटी सीमा हेम्ब्रम को 6421 वोटों के अंतर से हराया था. इनका वोट शेयर 47.01% रहा था. वहीं राजेडी के उम्मीदवार स्वीटी सीमा हेम्ब्रम को 68,364 वोट मिला था और उनका वोट शेयर 42.98% रहा था. इसके अलावा तीसरे स्थान पर जेएमएम पार्टी के उम्मीदवार को 5,606 वोट मिले थे.

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
निक्की हेम्ब्रमबीजेपी74,785
स्वीटी सीमा हेम्ब्रमआरजेडी68,364

2015 चुनाव परिणाम

2015 विधान सभा चुनाव की बात करें तो राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार स्वीटी सिमा हेम्ब्रम ने 54,760 पाकर भाजपा के उम्मीदवार निक्की हेम्ब्रम को 10,337 के अंतर से हराया था. उनका इस चुनाव में कुल वोट शेयर 41% रहा था. इस चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार निक्की हेम्ब्रम को 44,423 वोट मिले थे. उनका वोट शेयर 34% रहा था. तीसरे नंबर पर जेजेएम के उम्मीदवार को 17,481 वोट मिले थे.

विज्ञापन
उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
स्वीटी सीमा हेम्ब्रमआरजेडी 54,760
निक्की हेम्ब्रम बीजेपी 44,423

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola