---विज्ञापन---

बिहार angle-right

बिहार के कटिहार में भीड़ ने किया थाने पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल

बिहार के कटिहार जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शराब तस्कर को छोड़ने के लिए भीड़ ने थाने पर हमला बोल दिया। इस हमले में आधे दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

---विज्ञापन---

प्रिंस गुप्ता, कटिहार

बिहार में इस समय आए दिन अपराधियों द्वारा लूटपाट, गोलीबारी, हत्या और पुलिस पर हमले की खबरें आ रही हैं। इसके अलावा राज्य में शराब तस्करी के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला बिहार के कटिहार जिले से सामने आया है। यहां शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार हुए एक व्यक्ति को छुड़ाने के लिए लोगों की भीड़ ने थाने पर हमला बोल दिया। इस हमले में आधे दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

पुलिस की आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग

यह मामला कटिहार जिले के डण्डखोरा थाना का है। दरअसल, डण्डखोरा पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उस व्यक्ति के परिजनों और गांव वालों ने उसे छुड़ाने के लिए डण्डखोरा थाने पहुंचकर पहले तो एक व्यक्ति को छुड़ाने के लिए पुलिस के साथ बहस की। जब इससे बात नहीं बनी तो लोगों की भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर ही हमला बोल दिया। इस हमले में थाना प्रभारी समेत आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की। हालांकि, पुलिस द्वारा गोली चलाई जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानियों के लिए गुजरात सरकार का खास प्लान, तैयार की 438 लोगों की लिस्ट

---विज्ञापन---

उड़ाई जा रही शराब नीति की धज्जियां

बता दें कि कटिहार जिले के कई घनी आबादी वाले मोहल्लों में सरकार की शराब नीति की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शराब बिक्री की सूचना मिलने पर पुलिस और उत्पाद विभाग की तरफ से जिले के ऐसे इलाकों में छापेमारी की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने कई शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। उत्पाद विभाग के अनुसार, कई लोग शराब बिक्री करने के अलावा घर में बैठाकर शराब पिला रहे हैं।

First published on: Apr 26, 2025 12:03 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola