Live Updates
Kalyanpur Election Result 2025 LIVE Updates
कल्याणपुर सीट से नतीजे सामने आ चुके हैं, यहां से JDU महेश्वर हजारी को बंपर जीत मिली है.
Kalyanpur Election Result 2025 LIVE Updates
कल्याणपुर सीट पर जेडीयू के महेश्वर हजारी 21,397 वोटों से आगे चल रहे हैं.
Kalyanpur Election Result 2025 LIVE Updates
कल्याणपुर सीट पर 18 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है और अब 11 राउंड बाकी है.
Kalyanpur Election Result 2025 LIVE Updates
कल्याणपुर सीट पर लगातर फेरबदल जारी है अब रुझानों में JDU के महेश्वर हजारी आगे चल रहे हैं
Kalyanpur Election Result 2025 LIVE Updates
कल्याणपुर सीट वोटों की गिनती के बीच बीजेपी के सचिंद्र प्रसाद सिंह आगे चल रहे हैं.
Kalyanpur Election Result 2025 LIVE Updates
कल्याणपुर सीट पर वोटों की गिनती जारी है. इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के असर साफ दिखाई दे रहा है. यहां जेडीयू से महेश्वर हजारी, CPI(ML)(L) से रंजीत कुमार राम और जन सुराज पार्टी से राम बालक पासवान के बीच तगड़ा मुकाबला है.
Kalyanpur Election Result 2025 LIVE Updates
आज बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने हैं और प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा. कल्याणपुर विधानसभा सीट पर पर त्रिकोणीय मुकाबला है.
Kalyanpur (SC) Election Result Live Update 2025: आखिर बिहार की कल्याणपुर (एससी) सीट परिणाम सामने आ चुके हैं. जेडीयू से महेश्वर हजारी को बंपर जीत मिली है. उन्होंने रंजीत कुमार को 38586 वोटों से हराया है. बता दें, बिहार विधानसभा चुनावों को दो चरणों में किया गया है, जिसमें 6 और 11 नवंबर को चुनाव हुए थे.
2025 के प्रत्याशी
इस साल कल्याणपुर विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड (JDU), CPI(ML)(L) और जन सुराज पार्टी (जेएसपी) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था. जेडीयू से महेश्वर हजारी, CPI(ML)(L) से रंजीत कुमार राम और जन सुराज पार्टी से राम बालक पासवान के बीच तगड़ा मुकाबला हुआ. बता दें कि साल 2020 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू के महेश्वर हजारी ने जीत दर्ज की थी.
कल्याणपुर विधानसभा सीट पर 2020 के नतीजे
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी का नाम | वोट |
| महेश्वर हजारी | JDU | 72,279 |
| रंजीत कुमार राम | CPI(ML)(L) | 62,028 |
| ए. मोना प्रसाद सुंदेश्वर राम | LJP | 23,163 |
2015 और 2020 के चुनाव
महेश्वर हजारी की बात करें तो महेश्वर हजारी का पिछला रिकॉर्ड देखते हुए इस बार भी पार्टी ने उन्हें ही मैदान में उतारा है. दरअसल, महेश्वर हजारी राज्य सरकार में पूर्व मंत्री और बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं. इतना ही नहीं बल्कि महेश्वर हजारी इस सीट के मशहूर चेहरों में से एक हैं. साल 2015 और 2020 के चुनावों पर अगर गौर करें तो वो कल्याणपुर चुनाव जीत चुके हैं. यही वजह है कि इस बार भी पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है और वो एक बार फिर से जनता दल यूनाइटेड (JDU) से मैदान में हैं.
कल्याणपुर विधानसभा सीट 2015 के नतीजे
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी का नाम | वोट |
| सचिन्द्र प्रसाद सिंह | BJP | 50,060 |
| रजिया खातून | JDU | 38,572 |
अन्य उम्मीदवार
बिहार विधानसभा चुनाव में (JDU), CPI(ML)(L) और जन सुराज पार्टी के अलावा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से नेता रत्नेश्वर राम और सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) से नेता मधु कृष्णजी राम मैदान में हैं. अब देखने वाली बात ये होगी कि इस साल कल्याणपुर (एससी) सीट पर कौन बाजी मारेगा और किसके सिर इस बार के चुनाव का ताज सजेगा? कुछ ही देर में इसका फैसला भी हो जाएगा और इस सीट को अपना नया विधायक मिल जाएगा.
ये भी पढ़ें- राघोपुर में तेजस्वी यादव की जनसुराज और BJP से टक्कर, त्रिकोणीय संघर्ष में कौन मारेगा बाजी?
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines