कैमूर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्टः औरंगाबाद से भाग कर कैमूर जिले के मोहनिया पहुंची एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में लड़की के पहचान करने पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी कैमूर जिले के मोहनिया शहर के स्टुवरगंज बाजार निवासी स्वर्गीय विजय राम का 23 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार बताया जाता हैं।

घर से भाग गई थी लड़की

जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिला स्थित अपने घर से लड़की 25 फरवरी को भाग गई थी जो किसी तरह भटकते हुए मोहनिया स्टेशन मोड़ पर पहुच गई। जहां से स्टेशन रोड पर जा रही थी उसी दौरान आरोपी द्वारा लड़की को देख पूछा की कहा जाना हैं। जिसे स्टेशन पर छोड़ने के बहाने अपने साथ स्टेशन रोड के किनारे ले गया। जहां उसी के दुपट्टा बिछा कर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

शक होने पर पुलिस लाई थाने

दुष्कर्म करने के बाद आरोपी युवक वहां से जाने लगा लेकिन आरोपी ने डर के मारे अपने दो दोस्त को फोन कर बुलाया। तीनों युवक लड़की को लेकर सती मंदिर के समीप सड़क से होकर स्टेशन जा रहे थे। उसी दौरान बाइक से गस्त कर रही पुलिस ने तीनों युवकों और लड़की को देखकर संदेह हुआ तो सभी को मोहनिया थाने लाई। थाने में पूरे मामले की जांच की गई तो दुष्कर्म का मामला निकल कर सामने आया आरोपी के अन्य 2 साथी जो जांच में निर्दोष पाए गए उन्हें छोड़ दिया गया।

मोहनिया डीएसपी फैज अहमद खान ने बताया कि एक नाबालिक लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है जिसमें आरोपी बबलू कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ