अमिताभ ओझा/पटना
Paliganj drowning incident on Jitiya Vrat: बिहार में शनिवार को देर शाम नदी में डूब जाने तीन की मौत हो गई। इनमें एक युवक था, जबकि दो नाबालिग किशोर थे। वाकया राजधानी पटना से सटे पालीगंज इलाके का है। ये सब उस वक्त हादसे का शिकार हो गए, जब जितिया पर्व के उपलक्ष्य में अपने-अपने परिवार जनों के साथ नहाने के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर पानी का बहाव ज्यादा होने और गहरा गड्ढा होने के चलते तीनों का संतुलन बिगड़ा और फिर तेज बहाव में चले गए। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाने के साथ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सोन नदी के महाबलीपुर तट पर घटी दुर्दांत घटना
मृतकों की पहचान नगर थाने के परियों गांव निवासी जामुन साव के बेटे 25 वर्षीय कुश कुमार, सत्येंद्र प्रसाद के बेटे 16 वर्षीय आनंद कुमार और महाबलीपुर निवासी लवकुश कुमार के बेटे 12 वर्षीय सागर कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक जितिया के मौके पर सोन नदी के महाबलीपुर तट पर स्नान दान के लिए महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी। असंख्य महिलाएं अपने साथ अपने बच्चों को भी लेकर यहां पहुंची थी। स्नान के दौरान अचानक दोनों किशोर और युवक कुश कुमार नदी में डूबने लग गए। आनन-फानन में इन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। देखते ही देखते तीनों गहरे पानी में चले गए।
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में कुदरत का कहर; रह-रहकर डोली धरती, बिल्डिंग गिरने से 320 लोगों की मौत
बाद में घटना की जानकारी मिलते ही महाबलीपुर के लोग परिजनो के साथ नदी में उतर गए और एक के बाद एक तीन शवों को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद सोन नदी के तट पर चीख-पुकार मच गई। सभी श्रद्धालु अपने अपने बच्चों को ढूंढने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इससे नदी के तट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
यह भी पढ़ें: कर्नाटक में पटाखों की दुकान में आग लगने से 12 लोग की मौत, सीएम कल घटनास्थल का करेंगे दौरा
इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए डीएसपी प्रीतम कुमार और पालीगंज के थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जितिया पर्व के मौके पर महाबलीपुर इलाके में सोन नदी में नहाने गए एक युवक और दो किशोरों के डूब जाने की सूचना मिली तो पुलिस और एसडीआरफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से तीनों के शवों को निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हादसे की वजह नदी में पानी ज्यादा होने और गड्ढा होने को बताया जा रहा है।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
17 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
19 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
22 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines