जीतन राम मांझी की समधन ज्योति देवी के काफिले पर हमला, चुनाव प्रचार कर रही थी विधायक

Bihar Elections: बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की समधन और हिदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) सेकुलर पार्टी की उम्मीदवार और विधायक ज्योति देवी पर हमला हो गया.

Bihar Elections 2025, Bihar Elections, Bihar, Jitan Ram Manjhi, HAM Party, Jyoti Devi, Nitish Kumar, RJD, Lalu Yadav, JDU, Bihar BJP, Tejashwi Yadav, बिहार चुनाव 2025, बिहार चुनाव, बिहार, नीतीश कुमार, आरजेडी, लालू यादव, जदयू, बिहार भाजपा, तेजस्वी यादव, जीतन राम मांझी, हम पार्टी, ज्योति देवी

जीतन राम मांझी

Bihar Elections: बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की समधन और हिदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) सेकुलर पार्टी की उम्मीदवार और विधायक ज्योति देवी पर बुधवार को सुलेबट्टा फ्लाईओवर के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया.

सुलेबट्टा फ्लाईओवर के पास की घटना

जानकारी के अनुसार, हमले की यह घटना सुलेबट्टा फ्लाईओवर के पास की बताई जा रही है बताया गया है कि विधायक ज्योति देवी बुधवार को भलुआ की ओर से लगभग एक दर्जन गाड़ियों के काफिले के साथ समर्थकों का अभिवादन करते हुए वहां से निकल रही थी. तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक उनके काफिल पर ईंट फेंककर हमला कर दिया. इस दौरान हमलावरों द्वारा फेंकी गई ईंट विधायक के सीने पर जा लगी. जिसके कारण उन्‍हें काफी चोट आई है. हमले के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया. फिलहाल हमला करने वालों की पहचान नहीं हो सकी है.

मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल रेफर

हमले के बाद उनके सुरक्षा कर्मियों और समर्थकों ने विधायक को तुरंत पास के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. वहीं हमले की जानकारी मिलते ही डीएसपी अजय प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान की जा रही है. पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ