Jitan Ram Manjhi Statement: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा यानी हम के जीतनराम मांझी इन दिनों चर्चा में है। उनके बयान से बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वे महागठबंधन में थे तो उन्हें सीएम नीतीश कुमार ने पार्टी का विलय करने के लिए कहा था। जब उन्होंने इससे इंकार किया तो उन्हें महागठबंधन से बाहर कर दिया गया और कहा गया कि वो पार्टी कैसे चलाएंगे इसके लिए पैसे और लोगों की जरूरत होती है।
जीतनराम मांझी ने कहा कि अब उनकी पार्टी दौड़ रही है उनके बेटे के अलावा वे भी केंद्र सरकार में मंत्री है। मांझी के इस तंज पर जेडीयू के तेवर नरम दिखे। लेकिन आरजेडी को हमलावर होने का मौका दे दिया। जेडीयू ने मांझी का बचाव करते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। वहीं बीजेपी ने कहा कि कोई भी पार्टी बनती है वो चलती भी है।
मांझी एनडीए में ही रहेंगे
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम पटेल ने कहा कि कोई भी पार्टी बनती है वो चलती ही है। जीतनराम मांझी केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री है जबकि उनके बेटे नीतीश सरकार में मंत्री हैं। बिहार में पार्टी को एनडीए में साथ रहने का फायदा उनको और उनके बेटे को भी मिला है। उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि मांझी एनडीए में ही रहेंगे। इससे उनकी पार्टी और गठबंधन मजबूत होगा।
एनडीए में ऑल इज वेल नहीं
आरजेडी ने मांझी के बयान को लेकर बीजेपी और जेडीयू पर निशाना साधा है। आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि एनडीए गठबंधन में दलोें ने सिर्फ हाथ और गला मिलाया है लेकिन दिल अभी भी नहीं मिला है। एनडीए में ऑल इज वेल नहीं है। सभी दल एक दूसरे को नीचा दिखाने में जुटे हैं। जल्द ही एनडीए की पार्टियों में भगदड़ मचेगी। इसके बाद मांझी के विधानसभा चुनाव में 25 सीटें मांगे जाने का उन्होंने समर्थन किया है।
ये भी पढ़ेंः नीतीश कुमार की BJP से बढ़ने लगी है नाराजगी, कभी भी छोड़ सकते हैं PM मोदी का साथ! सामने आए बड़े कारण
तोड़ मरोड़कर पेश किया बयान
जेडीयू ने भी मांझी के बयान को लेकर बहुत ही सधी हुई प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। मांझी ने स्वयं को सीएम बनाए जाने पर सीएम नीतीश कुमार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि एनडीए का शीर्ष नेतृत्व ही 2025 विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे का फैसला करेगा।
ये भी पढ़ेंः इस केंद्रीय मंत्री ने खुद को बताया Nepo Kid, बोले- मुझे गर्व है लेकिन ये ‘दोधारी तलवार’ की तरह है
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
23 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
2 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
2 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines