सौरभ कुमार, पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भाजपा के हिंदू कार्ड के विरोध में बड़ा बयान दिया है। मांझी ने कहा कि हिंदू बन कर 75 साल से आज तक हम गुलाम बने चले आ रहे हैं। अब उनका हिंदू कार्ड नहीं चलेगा। मांझी ने ये भी कहा कि पूजा कराने वाले लोग शराब पीते हैं और मांस भी खाते हैं।
कहा- जाति के नाम पर हो रहा भेदभाव
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जाति के नाम पर हमारे साथ लंबे समय भेदभाव किया जा रहा है। हम मनुवादियों का विरोध करते हैं और अंबेडकर के साथ हैं। उन्हीं के बताए रास्ते को आगे लेकर चल रहे हैं। यह बयान पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने अपने घर पर दिया है।
उन्होंने कहा कि हमारे यहां पंडित ठीक से पूजा नहीं कराता है, खाना नहीं खाते। जो पूजा कराते हैं, वे शराब पीते हैं और मांस खाते हैं। ऐसे पंडितों का हम विरोध करते हैं। यह बात गांव-गांव प्रचारित हो रहा है। इसके अलावा उन्होंने मोकाम व गोपालगंज में हुए उपचुनाव में महागठबंधन की जीत होने की बात कही।
उपचुनाव में किया जीत का दावा
उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि दोनों जगहों से महागठबंधन की जीत पक्की है। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव प्रचार में अपने पैरों की समस्या की वजह से शामिल नहीं हो सका। लेकिन हमारा लड़का संतोष मांझी जो हम का राष्ट्रीय अध्यक्ष है, वह मोकामा गया था और गांव-गांव घूमा था।
इस मौके पर उन्होंने लगे हाथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में कहा कि वे चोट की वजह से चुनाव प्रचार में नहीं गए। उनकी जान बच गई यही बड़ी बात है। उन्हें पेट में चोट आई है, जिसकी वजह से वह चुनाव प्रचार में शामिल नहीं हो सके।
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
1 day agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
3 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
3 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
3 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
3 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
4 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
7 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines