---विज्ञापन---

बिहार angle-right

‘जिस महिला की हत्या हुई वह मेरी नातिन नहीं’, जीतन राम मांझी ने गोलीकांड पर दिया बयान

Bihar News : बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गया में एक महिला की उसी के पति ने गोली मारकर हत्या कर दी है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

---विज्ञापन---

Bihar News: बिहार में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को उसी के पति ने अंजाम दिया है। इस घटना के बाद से पूरे राज्य में हड़कंप मचा हुआ है। पहले बताया जा रहा था कि महिला पूर्व सीएम और मौजूद केंद्रीय मंत्री जीतर राम मांझी की नातिन है। हालांकि, जीतन राम मांझी ने एक्स पोस्ट के जरिए बताया है कि वह उनकी नातिन नहीं थी। यह महज एक अफवाह है। महिला का अपने पति से काफी समय से विवाद चल रहा था। आरोपी पति घटना के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

क्या कहा जीतन राम मांझी ने?

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इस मामले में एक्स पोस्ट कर लिखा, वैसे तो मुसहर-भुईंयां-मांझी समाज से आने वाला हर सदस्य मेरे परिवार का सदस्य हैं। पर आज जिस महिला की हत्या हुई है वह मेरी नातिन नहीं थी। कृप्या अफवाहों से बचें।’

---विज्ञापन---

घर के अंदर ही गोली मारकर की हत्या

---विज्ञापन---

दरअसल, 32 वर्षीय सुषमा देवी गया में विकास मित्र के पद पर तैनात थी। वह गया जिले के ही अतरी थाना के टेटुआ गांव में परिवार के साथ रहती थी। बुधवार को सुषमा की घर के अंदर ही उसकी पति रमेश सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी घर को बंद कर फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही अतरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

---विज्ञापन---

जानकारी के अनुसार रमेश सिंह बुधवार को अपने घर में आया और अपनी पत्नी सुषमा देवी को जबरन कमरे में ले गया। कमरा बंद करने के बाद उसने अपनी पत्नी सुषमा देवी की गोली मार कर हत्या कर दी। सीने के पास गोली लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद पति रमेश सिंह ने दरवाजा खोला और मौके से भागने में सफल हो गया। सुषमा देवी अतरी प्रखंड के पंचायत की विकास मित्र के रूप में कार्यरत थी। पति द्वारा पत्नी की हत्या की घटना के बाद इलाके के लोग सन्न हैं।

प्रेम प्रसंग के शक में मारी गोली

---विज्ञापन---

पुलिस को शुरुआती में जांच में पता चला है कि पति को अपनी पत्नी का किसी और के साथ प्रेम प्रसंग चलने का शक हुआ था। इसी को लेकर वह गुस्से में था। गुस्से में आने के बाद ही कमरे में बंद कर अपनी पत्नी को गोली मार दी। हालांकि, पुलिस ने अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं किया है। पुलिस की कार्रवाई चल रही है।

पुलिस का दावा, जल्द होगी गिरफ्तारी

---विज्ञापन---

इस संबंध में गया एसएसपी आनंद कुमार का कहना है कि अतरी थाना के टेटुआ गांव में एक महिला की उसके पति ने ही गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

First published on: Apr 09, 2025 05:59 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola