Jitan Ram Manjhi on Chirag Paswan: बिहार में इन दिनों विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जा लगातार जारी है। राज्य में एक तरफ जहां SIR को लेकर भी बवाल मचा हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ प्रदेश में आपराधिक घटनाएं भी हो रही हैं। पिछले कुछ समय से बिहार में हत्या, गोलीबारी, अपहरण और रेप जैसी आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। राज्य में बढ़ रहे क्राइम को लेकर चिराग पासवान ने राज्य सरकार को कानून व्यवस्था पर नसीहत दे दी। लेकिन उनकी ये नसीहत जीतन राम मांझी को कुछ खास पसंद नहीं आई और उन्होंने चिगार की इस नसीहत पर पलटवार किया।
बिहार में अपराध बेलगाम
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) (LJPR) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज गया में आयोजित शक्ति प्रदर्शन रैली में पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए चिराग ने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। चिराग ने राज्य में बढ़ते अपराध पर सवाल खड़े करते हुए गया में हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली को घेरा। इसके साथ ही उन्होंने गया में महिला सिपाही अभ्यर्थी के साथ हुए बलात्कार की घटना को लेकर भी राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध बेलगाम हो चुका है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है।
चिराग पर मांझी का पलटवार
चिराग की इस नसीहत पर जीतन राम मांझी ने पलटवार किया। जीतन राम मांझी ने चिराग को गठबंधन धर्म की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि जंगलराज को चिराग जी न भूलें। उनके पिताजी उस दौर में मंत्री थे और उन्होंने देखा था कि कैसे मुख्यमंत्री आवास से डील होती थी। आज अगर घटनाएं हो रही हैं, तो कार्रवाई भी हो रही है।
यह भी पढ़ें: बिहार की राजनीति में JDU के नए होर्डिंग्स से मची हलचल, CM नीतीश से कर डाली बड़ी डिमांड
NDA में कोई तकरार नहीं
इसके साथ ही मांझी ने साफ कहा कि NDA में किसी प्रकार की कोई तकरार नहीं है और सभी घटक दल मिलकर पूरी मजबूती के साथ आगामी चुनाव लड़ेंगे। सीटों का बंटवारा भी समय आने पर आपसी सहमति से कर लिया जाएगा। हालांकि, चिराग पासवान के गया दौरे को सियासी हलकों में मांझी के प्रभाव को चुनौती देने के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में एनडीए के भीतर आंतरिक समीकरणों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, भले ही सार्वजनिक रूप से एकता का संदेश दिया जा रहा हो।
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
12 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
16 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 day agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
2 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines